Marine Drive Mumbai : मरीन ड्राइव की तरह बहुतांश समुद्र किनारे पर हम जो कंक्रीट के ढेर देखते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र किनारे की धूप कम [Erosion] करना और समुद्र तट की रक्षा करना यह होता है।

Marine Drive Mumbai - समुद्र के किनारे कंक्रीट के ढेर क्यों रखे हैं इसके पीछे का विज्ञान क्या है - Marine Drive Mumbai - What is the science behind why concrete piles are laid by the sea
समुद्र के किनारे कंक्रीट के ढेर क्यों रखे जाते हैं? इसके पीछे का विज्ञान क्या है?

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, समुद्र की लहरों में प्रचंड शक्ति होती है। जब यह लहरें समुद्र तटों से टकराती हैं तो बहुत अधिक शक्ति स्थानांतरित हो जाती हैं। इन प्रचंड शक्तिशाली लहरे समुद्र तटों से टकराने की वजह से समुद्र तट का बहुत नुकसान होता है। अगर इस बारे में बात करे तो, कुछ समुद्र तट ऐसे है जहा पर मानव निर्मित संरचना की गई है। जैसे.- मरीन ड्राईव्ह का समुद्र तट या बुर्ज-अल-अरब जुमेराह जैसा मानवनिर्मित द्वीप पर बनाया गया पंचतारांकित हॉटेल।

समुद्र में उठने वाली बारंबार शक्तिशाली लहरों की मार से ऐसे मानव निर्मित संरचनाओं को हानि पहुंचने का खतरा बना रहता है। अगर समुद्र के किनारे कंक्रीट के ढेर न रखा जाए तो समुद्र की प्रचंड शक्तिशाली लहरें मानव निर्मित संरचनाओं को जल्द ही कमजोर कर देंगी और उनका जीवन-काल छोटा कर देंगी। इसीलिए समुद्र के किनारे कंक्रीट के ढेर रखे जाते हैं।

जैसे कि हमने जाना, मरीन ड्राइव की तरह बहुतांश समुद्र किनारे पर हम जो कंक्रीट के ढेर देखते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र किनारे की धूप कम करना और समुद्र तट की रक्षा करना यह होता है। यह कंक्रीट के ढेर विभिन्न आकारों के होते है। आइए आपको बताते है।

Tetrapod - Structure

Tetrapod Structure - टेट्रापॉड - संरचना
टेट्रापॉड - संरचना

Tetrapod - Structure में Tetra = चार और Pod = पैर होता है। इस प्रकार के कंक्रीट का ढेर जिसमें तीन पैर तीन दिशाओं में जमीन के समानांतर तथा बिच का पैर काटकोण आकर में आकाश की और होता है। इस कंक्रीट के 3 पैर स्थिरता प्रदान करते हैं जिस वजह से मध्य पैर स्थिर रहता है।

इसे सन 1950 में फ्रांस में विकसित किया गया और अपने प्रभावशाली उपयोगिता के लिए या दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। जापान के लगभग 50% समुद्र तट पर टेट्रापोड़ का उपयोग करके समुद्र तट का रक्षण किया जाता है।

इसके विशिष्टता की बात करें तो, यह अपने अद्वितीय आकार के कारण एक दूसरे में फिट हो जाते हैं। जिस वजह से जब लहरें इन कंक्रीट से टकराती है तो, लहरों की प्रचंड शक्ति बर्बाद हो जाती है। यह अपने वजन और विशिष्ट आकार के कारण अत्यंत तीव्र मौसम की स्थिति में भी अपनी जगह पर बने रहते हैं।

Perforated Concrete Block

Perforated Concrete Block - छिद्रित कंक्रीट ब्लॉक
छिद्रित कंक्रीट ब्लॉक

Perforated Concrete Block एक विशाल स्पंज के रूप में कार्य करता है। जब समुद्र की शक्तिशाली लहरें तट से टकराती हैं, तो लहरों का पानी छिद्रों में चला जाता है। जिसके बाद पानी गोलाकार दिशा में घूमता है। जिस वजह से उसका वेग धीमा हो जाता है। इस कंक्रीट की वजह से समुद्र की लहरों प्रचंड शक्ति कम हो जाती है। जिस वजह से लहरों की वजह से होने वाले नुकसान को रोका जाता है। कुछ इस प्रकार इस कंक्रीट की संरचना की गई है।


इस तरह के कंक्रीट का उपयोग सर्वप्रथम बुर्ज-अल-अरब जुमेराह, दुबई के पंचतारांकित होटल के को बनाते समय किया गया। दरअसल यह होटल समुद्र किनारे से थोड़ी दूर एक मानव निर्मित द्वीप पर स्थित है। ऐसे में समुद्र की प्रचंड शक्तिशाली लहरों की वजह से होटल को नुकसान न पहुंचे। इसीलिए इसका उपयोग किया गया।

***दोस्तों ऐसे ही कई सारे विभिन्न प्रकार के कंक्रीट के ढेर समुद्र तट पर पाए जाते हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समुद्र किनारे की धूप कम [Erosion] करना और समुद्र तट की रक्षा करना यह होता है।

***तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा कि, Marine Drive Mumbai - समुद्र के किनारे कंक्रीट के ढेर क्यों रखे हैं? इसके पीछे का विज्ञान क्या है?

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post