Top 10 Reasons For Not Making TikTok Video : TikTok एक चीनी एप है जो Music, Dance, Comedy Skits And Makeup आदि के गुण दिखाने वाले छोटे वीडियो को जगह देेने वाला बड़े प्लेटफार्म के रूप में सामने आया है। टिक टॉक ने 2018 में कदम रखा और आज वह एपल एपस्टोर का सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला एप है।



नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, युवाओं के बीच नशा बन चुके TikTok एप में कलाकारों को जगह तो मिलती है पर उनमें से कई सारे लोगों को कोई फायदा नहीं होता है। लेकिन, फिर भी वो लोग लगे है और खुश हैं अपनी दिखावटी लोकप्रियता से। बेवकूफ हैं वो लोग जो इस दिखावटी लोकप्रियता के लिए समय और पैसा बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में से एक है तो आज की यह पोस्ट सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है।

Top 10 TikTok वीडियो न बनाने की वजह - बेवकूफ हैं वो लोग
TikTok एप सिर्फ कमाता है। कमाने का अवसर नहीं देता।

TikTok की बुनियाद

आज TikTok दुनियाभर में अपनी पकड़ मज़बूत किए बैठा है। जिसमे भारत, यूरोप, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश शामिल है। इस चीनी एप की कामयाबी अब तक Teen Agers के दम पर संभव हुई है। इन सभी जगहों की युवा पीढ़ी जिसे TikTok वीडियो बनाने का रोग लगा है यही इसकी बुनियाद है। जब तक यहां के युवा पीढ़ी का टिक टॉक वीडियो बनाने का रोग ठीक नहीं होगा। तब तक टिक टॉक के बुनियाद को कोई हिला नहीं सकता।

आखिर क्या करता है TikTok

अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो सरेआम चूना लगाने का काम करता है टिक टॉक। टिकटॉक Music Industry में Rights Holder से Licensing Agreement करता है। इसके बाद उनके गाने दिखाने के लिए पैसा देता है। यह पैसा Royalty के रूप में गीतकारों के बीच बांटा जाता है। लेकिन, औपचारिक ढांचा न होने के कारण Established Artists को ही फायदा होता है। Agreement न होने के कारण कई सारे कलाकारों को उनके वीडियो के लिए पैसा नहीं मिलता है।

कैसी सामग्रियां पाई जाती है टिक टॉक पर

जैसे कि यह एक फ्री म्यूजिकल एप है जिसे हर कोई डाउनलोड कर सकता है। अब यह कहना मुश्किल है की, आपको हमेशा इस एप्लीकेशन में Music, Dance, Comedy Skits And Makeup आदि के गुण दिखाने वाले छोटे वीडियो ही मिलेंगे इसके अलावा भी 18+ कंटेंट भी होते हैं जो बच्चों के देखने लायक नहीं होते। जिनका बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Top 10 TikTok वीडियो न बनाने की वजह



1. टिकटॉक उभरते कलाकारों को वायरल सनसनी तो बना देता है पर उससे उन्हें फायदा नहीं होता।

2. टिकटॉक आपको झूठी लोकप्रियता दिलाने का कार्य करता है।

3. इस एप पर वीडियो बनाना यानी अपना अमूल्य समय और पैसा बर्बाद करना है।

4. अगर आप इस ऐप पर वीडियो बना रहे हैं जिसके लिए आपको अपनी जानकारी इस ऐप पर रजिस्टर करनी पड़ती है। याद रहे यह ऐप हमारे दुश्मन देश चाइना का है। हमारा यह कदम हमारे देश के विरुद्ध भी जा सकता है।

5. इस एप्लीकेशन का कार्य हमारे देश के युवाओं को व्यस्त कर भारत देश को कमजोर करने का भी हो सकता है।

6. यह एप्लीकेशन ट्रेंड के नाम पर लोगों से कुछ भी करा देती है।

7. अगर आप इस एप्लीकेशन से पैसे कमाना चाहते हैं तो यह जान ले आप कितनी भी कोशिश कर ले आपको कामयाबी हासिल नहीं होगी।

8. हिसाब से ज्यादा इस एप्लिकेशन का उपयोग हमारे मस्तिष्क के लिए भी हानिकारक है।

9. इस एप्लिकेशन के कारण हम वास्तविक जीवन और काल्पनिक जीवन दोनों का अर्थ नहीं समझ पाते।

10. यह एप्लीकेशन हमें कामचोर बनाकर हमारे जिम्मेदारियों से कोसों दूर ले जाती हैं।



दोस्तों, ऐसे ही बहुत सारे कारण हैं जो हमें बताते हैं कि, हमें टिक टॉक पर वीडियो नहीं बनाना चाहिए। हाल ही में बहुत सारे ऐसे वाक्य सामने आए हैं जिनमें टिक टॉक शामिल है। दोस्तों ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता कि, अगर एक इंसान गलती करें तो वह गलती है, और अगर वही गलती सभी मिलकर करें तो वह सही है। बिल्कुल उसी प्रकार टिक टॉक पर वीडियो बनाना भी हमारी एक बहुत बड़ी गलती है।

आपको बता दें, कुछ दिनों पूर्व टिक टॉक को भारत में कुछ दिनों के लिए बैन किया था क्योंकि टिक टॉक पर अवैध सामग्री पाई गई थी। लेकिन इसके बाद भी टिक टॉक ने अपनी चालबाजी दिखाई और फिर अपना कब्जा भारत के युवाओं पर कर लिया। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में भारत के लिए अच्छी खबर नहीं होगी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post