साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान - Sahitya Akademi Award, a literary honor in India
साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान - Sahitya Akademi Award, a literary honor in India

साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जिसे साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष भारत की मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। आज किस पोस्ट में हम आपको साहित्य अकादमी पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रत्येक वर्ष भारतीय भाषाओं की श्रेष्ठ कृतियों को दिया जाता है, जिसमें एक ताम्रपत्र के साथ नक़द राशि दी जाती है। भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा यह पुरस्कार राजस्थानी और अंग्रेजी भाषा को मिलाकर कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहला साहित्य अकादमी पुरस्कार सन 1955 में दिया गया। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पुरस्कार के तौर पर ₹50000 दिए जाते हैं। हालांकि शुरुआती दौर में यह राशि ₹5000 थी। आइए आपको बताते हैं कि इस पुरस्कार के लिए कब कितनी राशि बढ़ाई गई।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेताओं की सूची 1965 से 2020 तक
☛ वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन


  • इस पुरस्कार के शुरुआती दौर में यानी 1955 से 1982 तक ₹5000 पुरस्कार के तौर पर दिए जाते थे।
  • सन 1983 में इस पुरस्कार में मिलने वाली राशि को बढ़ाकर ₹10000 कर दिया गया।
  • 1988 में इस राशि को ₹25000 कर दिया गया। 
  • सन 2001 में इस राशि को ₹40000 कर दिया गया। 
  • सन 2003 में इस राशि को ₹50000 कर दिया गया।
  •  वर्तमान में इस पुरस्कार के लिए ₹100000 की राशि प्रदान की जाती है।
दोस्तों हालांकि साहित्य अकादमी द्वारा साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप, भाषा सम्मान पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, आनन्‍द कुमारस्‍वामी फैलोशिप, प्रेमचंद फैलोशिप, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार आदि पुरस्कार भी प्रतिवर्ष विभिन्न भारतीय भाषाओं में दिए जाते हैं, इन सभी पुरस्कारों के अंतर्गत सम्मान राशि पचास हजार नियत है। आइए दोस्तों, अब आपको बताते हैं भारत के कौन-कौन से भाषाओं के श्रेष्ठ कृतियों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार - भाषा श्रेणी

दोस्तों जैसे कि हमने जाना - भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भारतीय भाषाओं के अलावा यह पुरस्कार राजस्थानी और अंग्रेजी भाषा को मिलाकर कुल 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। आइए आपको बताते हैं, कौन से 24 भाषाओं में यह पुरस्कार दिया जाता है।
  1. साहित्य अकादमी पुरस्कार हिन्दी
  2. साहित्य अकादमी पुरस्कार कन्नड़
  3. साहित्य अकादमी पुरस्कार कश्मीरी
  4. साहित्य अकादमी पुरस्कार कोंकणी
  5. साहित्य अकादमी पुरस्कार मैथिली
  6. साहित्य अकादमी पुरस्कार मलयालम
  7. साहित्य अकादमी पुरस्कार मणिपुरी
  8. साहित्य अकादमी पुरस्कार मराठी
  9. साहित्य अकादमी पुरस्कार तमिल
  10. साहित्य अकादमी पुरस्कार तेलुगू
  11. साहित्य अकादमी पुरस्कार उर्दू
  12. साहित्य अकादमी पुरस्कार असमिया
  13. साहित्य अकादमी पुरस्कार बंगाली
  14. साहित्य अकादमी पुरस्कार बोड़ो
  15. साहित्य अकादमी पुरस्कार डोगरी
  16. साहित्य अकादमी पुरस्कार गुजराती
  17. साहित्य अकादमी पुरस्कार संस्कृत
  18. साहित्य अकादमी पुरस्कार संथाली
  19. साहित्य अकादमी पुरस्कार सिन्धी
  20. साहित्य अकादमी पुरस्कार नेपाली
  21. साहित्य अकादमी पुरस्कार ओड़िया
  22. साहित्य अकादमी पुरस्कार पंजाबी
  23. साहित्य अकादमी पुरस्कार राजस्थानी
  24. साहित्य अकादमी पुरस्कार अंग्रेज़ी
***तो दोस्तों इन 24 भाषाओं के श्रेष्ठ कृतियों को साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाता है। आइए अब आपको बताते हैं - अन्य साहित्यिक सम्मान के बारे में।

अन्य साहित्यिक सम्मान

दोस्तों साहित्य अकादमी पुरस्कार ऊपर दिए गए 24 भाषाओं के श्रेष्ठ कृतियों के लिए दिया जाता है। इसी के साथ इस पुरस्कार में कुछ अन्य पुरस्कार भी शामिल होते हैं, जिनके बारे में नीचे बताया गया है।
  1. बाल साहित्य पुरस्कार
  2. युवा पुरस्कार 
  3. अनुवाद पुरस्कार
  4. आनन्‍द कुमारस्‍वामी फैलोशिप
  5. प्रेमचंद फैलोशिप
  6. साहित्य अकादमी फ़ैलोशिप
  7. भाषा सम्मान पुरस्कार
***तो दोस्तों यह 7 अन्य साहित्य पुरस्कार भी साहित्य अकादमी पुरस्कार द्वारा दिए जाते हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, अब आपको साहित्य अकादमी पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। हम जल्द ही इस से सम्बंधित पुरस्कार सूचियों को आपके सामने प्रस्तुत करेंगे।

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बहुत पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

  1. Hum apki iss jankari se santust huwe hai mujhe achha lga ye pad kr

    ReplyDelete

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post