Ram Jethmalani का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है Ram Jethmalani has died at the age of 95.
Ram Jethmalani का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले दो सप्ताह से बीमार थे। राम जेठमलानी देश के सबसे तेज-तर्रार और सीनियर वकीलों में से एक थे। उन्होंने कई मशहूर केस लड़े हैं। जिसमें इंदिरा गांधी केस के हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे केस शामिल हैं। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ विद्वानों में माना जाता था। जेठमलानी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अध्यक्षता भी की।

जेठमलानी ने 18 साल की उम्र में एलएलबी स्नातक किया और वकालत शुरू की थी। राम जेठमलानी एक मशहूर वकील के साथ राजनेता भी थे। फिलहाल वह आरजेडी से राज्यसभा सांसद थे। आइए इनके राजनीतिक करियर के बारे में जानते हैं,

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का राजनीतिक करियर

  1. राम जेठमलानी छठी और सातवीं लोकसभा में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी से संसद के लिए चुने गए। 
  2. वकील के साथ, जेठमलानी ने केंद्र में मंत्री के रूप में भी काम किया। 
  3. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में, जेठमलानी ने कानून मंत्री और नगर विकास मंत्री के रूप में कार्य किया। 
  4. जेठमलानी ने वाजपेयी के खिलाफ 2014 में लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।
दोस्तों यह था उनका राजनीतिक करियर जो आपके सामने हैं। अब हम बात करते हैं उनके प्रसिद्ध क्रिमिनल केसेस के बारे में


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ Android 10 कैसे इनस्टॉल करें स्मार्टफोन में
☛ फ्री में अंग्रेजी सीखने के लिए सबसे बेहतरीन 3 ऐप | Best 3 App to learn English for free


वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के प्रसिद्ध क्रिमिनल केसेस

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी क्रिमिनल लॉयर के रूप में पूरे देश भर में जाने जाते थे।  उन्होंने अपने जीवन काल में बहुत ही प्रसिद्ध केसेस में अपना योगदान दिया, जिनकी लिस्ट नीचे दी गई है।
  1. वह इंदिरा गांधी हत्या मामले के साथ-साथ राजीव गांधी हत्या मामले के आरोपी जेठमलानी के वकील थे।
  2. उन्होंने मुंबई में अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के लिए एक वकील के रूप में भी काम किया।
  3. वह जेसिका लाल हत्याकांड के आरोपियों के वकील थे।
  4. वह सोहराबुद्दीन हत्या मामले में अमित शाह के वकील थे।
  5. जेठमलानी ने चारा घोटाले के आरोपी लालूप्रसाद यादव के लिए वकील के रूप में काम किया था।
  6. वे अधिक आय के स्रोत जुटाने में जयललिता के वकील थे।
  7. वह 2 जी स्पेक्ट्रम मामले में कनिमोली के वकील भी थे।
  8. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा एक वकील थे।
  9. उन्होंने रामलीला मैदान के संबंध में बाबा रामदेव की वकालत की।
  10. वह सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय के खिलाफ सेबी के मुकदमे में काम कर रहा था।
  11. वह जोधपुर बलात्कार मामले में आसाराम बापू के वकील थे।
देश के इत्यादि प्रसिद्ध केसेस राम जेठमलानी के पास थे।

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी का आज 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह देश के सबसे तेज-तर्रार और सीनियर वकीलों में से एक थे। यहाँ तक की सुप्रीम कोर्ट के कई जज भी उनका बहुत सम्मान करते थे। हालाँकि यह भी सच है की, उनका विवादों से गहरा रिश्ता रहा है, चाहे वह राजनीति हो या फिर सामाजिक जीवन।

वकील के तौर पर उन्होंने कई केस ऐसे लड़े जिस पर उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन इन सभी आलोचनाओं को वह हमेशा यह कहकर टाल देते थे कि, अगर कोई मरीज डॉक्टर के पास जाता है तो डॉक्टर उसका इलाज करता है ना कि उसके बैकग्राउंड को चेक करता है। बिल्कुल उसी प्रकार राम जेठमलानी अपने प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को निभाते थे। वकील के तौर पर उनका कैरियर 80 सालों से अधिक रहा है। इस दौरान उन्होंने ज्यादातर के ऐसे लड़े हैं जो बेहद विवादित थे और उनकी यह बात खास थी कि वह हमेशा उसे चुनौती के तौर पर लेते थे। दोस्तों आपको बता दें वकील जेठमलानी 6 बार राज्यसभा सांसद और दो बार मुंबई से लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इसी के साथ वाजपेई सरकार में शहरी विकास मंत्री और कानून मंत्री भी रहे हैं।

राम जेठमलानी के बेटे महेश ने बताया कि उनका (राम जेठमलानी) अंतिम संस्कार आज शाम लोधी रोड श्मशान में किया जाएगा। उनकी मृत्यु पर देश के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया है जिसमें प्रधानमंत्री ने भी अपना दुख प्रकट किया। पीएम मोदी ने कहा,
श्री राम जेठमलानी जी के सबसे अच्छे पहलुओं में से एक उनके मन की बात कहने की क्षमता थी और, उन्होंने बिना किसी डर के ऐसा किया। आपातकाल के काले दिनों के दौरान, उनकी स्वतंत्रता और सार्वजनिक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई को याद किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करना उनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न हिस्सा था। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे राम जेठमलानी के साथ बातचीत करने के कई अवसर मिले। इन दुखद क्षणों में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।
बिल्कुल इसी प्रकार देश के वरिष्ठ नेताओं ने राम जेठमलानी के मृत्यु पर ट्विटर के माध्यम से अपना शोक जताया। 

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post