O, A, B, AB इन चार तरह के रक्त मनुष्य के शरीर में पाए जाते हैं। रक्त या लहू या खून यह एक शारीरिक द्रव है जो हमारे रक्त वाहिनीयों के अंदर विभिन्न रंगों में लगातार बहता रहता है। इन रक्त वाहिनीयों में प्रवाहित होने वाला यह गाढ़ा, कुछ चिपचिपा सा, लाल रंग का द्रव्य एक जीवक ऊतक होता है।

रक्त से जुड़ी रोचक बातें | General Knowledge tech prajapati
रक्त से जुड़ी रोचक बातें | General Knowledge

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, क्या आपको इस बारे में पता है? कि हमारे शरीर में करीब 5 लीटर खून विद्यमान रहता है यानी बहता रहता है। लाल रक्त कणिका की आयु कुछ दिनों से लेकर 120 दिनों तक की होती है। इसके बाद इसकी कोशिकाएं तील्ली में टुटती रहती हैं। परंतु इसके साथ-साथ अस्थि मज्जा यानी बोन मैरो में इसका उत्पादन भी होता रहता है। यह बनने और टूटने की प्रक्रिया एक निश्चित अनुपात में होती रहती है। जिससे शरीर में खून की कमी नहीं हो पाती। खैर, आज के इस पोस्ट में हम आपके सामने 'रक्त से जुड़ी रोचक बातें' प्रस्तुत करने वाले हैं, जो बहुत ही मजेदार है, आइए जानते हैं।



एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी (UPSC / MPSC और अन्य) भाग - 1
☛ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी (UPSC / MPSC और अन्य) भाग - 2



रक्त से जुड़ी रोचक बातें

  • आमतौर पर रक्त की मात्रा महिलाओं में के शरीर में 4.5 लीटर व पुरुषों के शरीर में 5.6 लीटर होता है।
  • अस्थि मज्जा यानी बोन मैरो द्वारा हमारे शरीर में रुधिर का निर्माण होता है।
  • 15 जून 1667 को पहली बार खून का ट्रांसफर किया गया था।
  • 1937 में दुनिया का पहला ब्लड बैंक बनाया गया था।
  • मनुष्य के कुल वजन का 7% वजन खून की मात्रा का होता है।
  • रक्त की एक बूंद में 10000 सफेद रक्त कोशिकाएं, 250000 प्लेटलेट्स और 250 मिलियन कोशिकाएं होती हैं।
  • रेड ब्लड सेल्स के अंदर मौजूद हिमोग्लोबिन में हमारे शरीर का 70% रक्त होता है।
  • 4% रक्त मांसपेशी प्रोटीन मायोग्लोबिन में होता है। 25% यकृत, अस्थि मज्जा, प्लीहा और गुर्दे में होता है। जबकि 1% प्लाज्मा तरल या कोशिकाओं एंजाइम में होता है।
  • भारत में हर 3 सेकंड की अवधि में किसी ना किसी को रक्त की आवश्यकता होती है।
  • हर तीन में से एक व्यक्ति को जीवन में कभी ना कभी खून की आवश्यकता होती है।
  • 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हमारा रक्त हमारी नसों में दौड़ता है और यह पूरे दिन में लगभग 96500 किमी की दूरी तय करता है।
  • यदि हमारा ह्रदय शरीर के बाहर रक्त को पंप करता है तो यह रक्त 30 मीटर ऊपर तक उछल सकता है।
  • मजबूरी में ब्लड प्लाजमा की जगह नारियल पानी को चढ़ाया जा सकता है।
  • मनुष्य के शरीर में 4 तरह का रक्त पाया जाता है (O, A, B, AB)। लेकिन गायों में लगभग 800 और कुत्तों में 13 तथा बिल्लियों में 11 प्रकार का रक्त पाया जाता है।
  • एक जवान आदमी में लगभग 5 लीटर खून पाया जाता है तथा एक नवजात शिशु में सिर्फ 250ml खून पाया जाता है।
  • मौत के बाद शरीर का जो अंग धरती के बेहद करीब होता है, खून का बहाव भी उसी तरह हो जाता है और फिर खून जम जाता है। ऐसा शायद गुरुत्वाकर्षण की वजह से होता है।
  • गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिला खूनदान नहीं कर सकती।
  • 0.2 मिलीग्राम सोना हमारे शरीर में होता है। जिसका सर्वाधिक मात्रा हमारे रक्त में पाया जाता है।
  • व्यक्ति के व्यक्तित्व का अंदाजा जापान के लोग ब्लड ग्रुप के माध्यम से लगा लेते हैं।
  • जेम्स हैरिसन नाम के एक व्यक्ति ने 60 साल में 1000 बार खून दान किया था।
  • 'बोरोरो' यह एक ब्राजील का आदिवासी समूह है। यहां सभी लोगों का ब्लड ग्रुप O ही है।
  • मकड़ी और घोंघा में हल्का नीला रक्त पाया जाता है और लगभग सभी में लाल रंग का रक्त होता है।
  • एक ही समय पर पेशाब करना और खून देना शारीरिक तौर पर असंभव है।
  • कई बार आसमान की तरफ देखने पर थोड़े सफेद डॉट्स घूमने लगते हैं। जो हमारी सफेद रक्त कोशिकाएं होती हैं।
  • केकड़े का नीलम जैसा खून धरती पर इकलौता ऐसा पदार्थ है। जिसका प्रयोग ड्रग्स में पाए जाने वाले दूषित पदार्थों का टेस्ट करने के लिए किया जाता है।
  • यदि रक्त वाहिकाओं को सिरे से सिरे तक मिला लिया जाए तो यह 2 बार धरती को लपेट सकती है।
  • अभी तक कृत्रिम खून नही बनाया जा सका है।

तो दोस्तों यह है, रक्त से जुड़ी रोचक बातें या कहें रक्त से जुड़ी जनरल नॉलेज जो आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post