नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है। यह पुरस्कार 1901 से 'सर अल्फ्रेड नोबेल' ('Sir Alfred Nobel') की याद में प्रतिवर्ष दिया जाता है।


नोबेल पुरस्कार महत्वपूर्ण जानकारी - Nobel Prize Important Information technical prajapati
नोबेल पुरस्कार महत्वपूर्ण जानकारी - Nobel Prize Important Information

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, नोबेल पुरस्कारों की घोषणा हर साल अक्टूबर में की जाती है। 10 दिसंबर को नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो शहर से दिया जाता है, जबकि बाकी का नोबेल पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में दिया जाता है। आज की इस पोस्ट के जरिए हम आपको नोबेल प्राइज या नोबेल पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, आइए जानते हैं।

सर अल्फ्रेड नोबेल कौन थे?

अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का जन्म 21 अक्टूबर 1833 को स्टॉकहोल्म के स्वीडन में एक अभियंता परिवार में हुआ था, जो बहुत ही समृद्ध था। यह एक रसायनज्ञ, अभियंता और अविष्कारक थे। स्वीडिश वैज्ञानिक सर अल्फ्रेड नोबेल ने 1867 में डायनामाइट विस्फोट की खोज की थी। उन्होंने ऐसी कई खोज की थीं। 1894 में उन्होंने बेफोर्स आयरन और स्टील मील ख़रीदा था। जिसे उन्होंने एक महत्वपूर्ण हथियार निर्माता का केंद्र बनाया तथा बैल्लेस्टिक मिसाइलो का भी सफल परीक्षण किया था।



एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ भारत के नोबेल पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूची - List Of Winners Of India'S Nobel Prize Winners
☛ एबेल पुरस्कार प्राप्त विजेताओं की सूचि 2003-2019 | हिंदी में



नोबेल पुरस्कार की शुरुआत कैसे हुई?

सर अल्फ्रेड नोबेल ने अपने परीक्षण से मिले पैसों का हिस्सा एक ट्रस्ट के नाम पर रखा। उसके व्याज से प्रतिवर्ष 5 क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार दिया जाना चाहिए, ऐसा वह चाहते थे।

1896 में अल्फ्रेड नोबेल का मृत्यु हो गया। इसके बाद 29 जून 1900 में नोबेल फाउंडेशन की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य नोबेल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है। प्रारंभ में, कुल 5 क्षेत्रों के लिए पुरस्कार दिए गए थे। हालांकि, 1969 से, अर्थशास्त्र के लिए 6 वां नोबेल पुरस्कार शुरू हुआ। आइए आपको बताते हैं, कौन-कौन से क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

नोबेल पुरस्कार कौन कौन से क्षेत्रों के लिए दिया जाता है?

दोस्तों जैसे कि हमने जाना, प्रारंभ में, कुल 5 क्षेत्रों के लिए इस पुरस्कार को दिया जाता था। लेकिन, 1969 से, अर्थशास्त्र के लिए 6 वां नोबेल पुरस्कार शुरू हुआ। इस तरह नोबेल पुरस्कार कुल 6 क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
1. साहित्य
2. शांतता
3. पदार्थ विज्ञान
4. रसायानशास्त्र
5. भौतिकशास्त्र
6.अर्थशास्त्र
तो दोस्तों इन 6 क्षेत्रों में किसी व्यक्ति के महत्वपूर्ण योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार दिया जाता है। आइए आपको बताते हैं, नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन और चुनाव प्रक्रिया कैसी है?

नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकन और चुनाव प्रक्रिया

  • पात्र व्यक्तियों को नाम सुझाने के लिए पुरस्कार विजेता संगठनों से अनुरोध पत्र भेजे जाते हैं।
  • वे 1 फरवरी तक आपकी सिफारिशें संबंधित दस्तावेजों के साथ भेजना अनिवार्य है।
  • अंतर्राष्ट्रीय कद के संसदीय और अन्य संस्थानों के सदस्य शांति पुरस्कार के लिए उम्मीदवारों की सिफारिश कर सकते हैं।
  • उम्मीदवारों के नाम की सिफारिश सिर्फ व्यक्ति कर सकता है, कोई संस्थान नहीं। लेकिन अनेक पात्र व्यक्ति संयुक्त रूप से सिफारिश कर सकते हैं।
  • नोबेल समितियों का काम 1 फरवरी से शुरू होता है, और सितंबर-अक्टूबर में, समितियां अपनी सिफारिशें पुरस्कार देने वाली एजेंसियों को भेजती हैं।
  • ये संगठन 15 नवंबर तक अंतिम निर्णय की घोषणा करते हैं। नामों की शिफारिश भेजे जाने से अंतिम निर्णय होने तक होने वाले वाद-विवाद, चर्चा, मतदान आदि के लिए गोपनीयता अपनाई जाती है।
***दोस्तो इस प्रकार पुरस्कार के लिये नामांकन तथा चुनाव प्रक्रिया होती है।

नोबेल पुरस्कार का स्वरूप

नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एक स्वर्ण पदक, विजेता के काम के शीर्षक और उस क्षेत्र में कुछ अधिकारों को दर्शाने वाले एक प्रमाण पत्र रूप में प्रदान किया जाता है। इसी के साथ साथ पुरस्कार के स्वरूप में उसे कुछ रकम दी जाती है। दिए जाने वाले स्वर्ण पदक की एक तरफ सर अल्फ्रेड नोबेल की छवि तथा दूसरी और उस व्यक्ति के क्षेत्र को दर्शाने वाली छवि होती है।

नोबेल पुरस्कार की विशेष जानकारी

  1. वैज्ञानिक मैरी क्यूरी भौतिकी, रसायन विज्ञान में अनुसंधान के लिए 2 नोबेल प्राप्त करने वाले एकमात्र महिला हैं।
  2. उत्तर कोरिया के लू डॉक थो ने शांति प्रस्थापित न होने के कारण नोबेल शांति पुरस्कार को अस्वीकार कर दिया था।
  3. उम्र 17 साल नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले सबसे छोटे उम्मीदवार मलाल को इतिहास में दर्ज किया गया है।

तो दोस्तों इस प्रकार हमने आपके सामने महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ नोबेल पुरस्कार के बारे में जानकारी प्रस्तुत की है। 

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post