भारत रत्न पुरस्कार - सवाल जवाब (Bharat Ratna Award - Questions and Answers) : इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले भारत रत्न पुरस्कार पर आधारित सवाल तथा उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे हैं।

भारत रत्न पुरस्कार - सवाल जवाब ऑनलाइन विद्यालय Bharat Ratna Award - Question Online Online Vidyalay
भारत रत्न पुरस्कार - सवाल जवाब - Technical Prajapati

भारत रत्न पुरस्कार - सवाल जवाब

दोस्तों, इस पोस्ट के जरिए हम भारत रत्न पुरस्कार पर पूछे जाने वाले लगभग सभी सवालों और उनके जवाब जानने वाले हैं।

1. भारत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौन सा है?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार भारत देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

2. भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना कब और किसके द्वारा की गई थी?
Ans ⇒ 2 जनवरी 1954 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारत रत्न पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

3. प्रथम भारत रत्न पुरस्कार कब प्रदान किया गया?
Ans ⇒ सन 1954 में प्रथम भारत रत्न पुरस्कार तीन भारतीयों को प्रदान किया गया।

4. प्रथम भारत रत्न पुरस्कार किसे दिया गया?
Ans ⇒ प्रथम भारत रत्न पुरस्कार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और डॉ.सी. वी. रमन को सन 1954 में दिया गया।

5. भारत रत्न पुरस्कार क्यों दिया जाता है?
Ans ⇒ भारत रत्न यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए तथा मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा / उच्चतम प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

6. भारत रत्न पुरस्कार किन क्षेत्रों में दिया जाता है?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।

7. 1 वर्ष में कुल कितने व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है?
Ans ⇒ 1 वर्ष में अधिकतम केवल 3 व्यक्तियों को ही भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

8. क्या भारत रत्न पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाता है?
Ans ⇒ जी हां! भारत रत्न पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाता है और इस प्रावधान को 1955 के बाद जोड़ा गया।

9.अब तक [2019] कुल कितने व्यक्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
Ans ⇒ सन 1992 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के उदाहरण को अगर छोड़ दिया जाए। तो अब तक [2019] कुल 14 ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

10. प्रथम मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार किसे और कब दिया गया?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार को मरणोपरांत देने का प्रावधान 1955 में जोड़ा गया था। इसके 11 वर्ष बाद यानी सन 1966 में प्रथम मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार लाल बहादुर शास्त्री को दिया गया था।

11. क्या भारत रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है?
Ans ⇒ इसका कोई भी लिखित प्रावधान नहीं है कि - भारत रत्न पुरस्कार को प्रतिवर्ष दिया जाए। इसका तात्पर्य है कि - भारत रत्न पुरस्कार प्रतिवर्ष नहीं दिया जाता।

12. अब तक [2019] भारत रत्न पुरस्कार के कितने अलंकरण हुए हैं?
Ans ⇒ अब तक [2019] भारत रत्न पुरस्कार के 48 अलंकरण हो चुके हैं।

13. अब तक [2019] कुल कितने व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है?
Ans ⇒ 1954 से अब तक [2019] कुल 48 व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

14. भारत रत्न विजेता को पुरस्कार के तौर पर कितनी राशि प्रदान की जाती है?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को पुरस्कार के तौर पर केवल प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के साथ कोई भी राशि नहीं दी जाती।

15. भारत रत्न पदक कैसा होता है?
Ans ⇒ भारत रत्न पदक पीपल के पत्ते की तरह होता है। जो लगभग 59 मिमी लम्बा, 48 मिमी चौड़ा और 3.2 मिमी पतला रहता है। भारत रत्न पदक ठोस तांबे से बना होता है। इसके ऊपरी भाग में प्लैटिनम से सूर्य की उभरती हुई आकृति बनाई होती है तथा चांदी से नीचे उभरते हुए हिंदी अक्षरों में 'भारतरत्न' लिखा होता है।

16. भारत रत्न पदक को किस रंग के फीते में पहना जाता है?
Ans ⇒ भारत रत्न पदक को सफेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

17. भारत रत्न पुरस्कार कब और किसके द्वारा दिया जाता है?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

18. भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली महिला कौन थीं?
Ans ⇒ भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला इंदिरा गांधी थीं।

19.भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र वाले व्यक्ति कौन हैं?
Ans ⇒ श्री सचिन तेंदुलकर भारत रत्न पुरस्कार को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। इसी के साथ खेल क्षेत्र में इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले इकलौते विजेता हैं।

20. भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले विदेशी कौन थे?
Ans ⇒ खान अब्दुल गफ्फार खान पहले विदेशी हैं जिन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

21. भारत रत्न पदक का डिजाइन अंतिम बार कब बदला गया था?
Ans ⇒ भारत रत्न पदक का डिजाइन अंतिम बार सन 1955 में बदला गया था। इसका तात्पर्य यह है कि - इस पुरस्कार के स्थापना के 1 वर्ष बाद ही भारत रत्न पदक को बदल दिया गया।

22. क्या भारत रत्न पुरस्कार केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाता है?
Ans ⇒ जी नहीं! यह कहीं भी नहीं लिखा की - भारत रत्न पुरस्कार केवल भारतीय नागरिक को को ही दिया जाना चाहिए। यह पुरस्कार 2019 तक खान अब्दुल गफ्फार खान (1987) और नेल्सन मंडेला (1990) इन दो विदेशियों को दिया गया है। जिनमें खान अब्दुल गफ्फार खान इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले विदेशी हैं।

23. भारत रत्न पुरस्कार कब तक निलंबित था?
Ans ⇒ 13 जुलाई 1977 से 26 जनवरी 1980 तक भारत रत्न पुरस्कार को निलंबित कर दिया गया था।

24. खेल क्षेत्र में भारत रत्न पुरस्कार कब से दिया जाने लगा?
Ans ⇒ सन 2011 में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न प्रावधानों में कुछ बदलाव किए गए। जिसके बाद खेलकूद क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को भी इसमें शामिल किया गया।

25. भारत रत्न पुरस्कार को सबसे अधिक उम्र में किसे प्रदान किया गया?
Ans ⇒ भारत रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले अधिक उम्र के विजेता डी. के. कर्वे हैं। जिन्हें 100 साल की उम्र में इस पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया।

***तो दोस्तों यह है - भारत रत्न पुरस्कार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post