पद्म पुरस्कार - सवाल जवाब (Padma awards - questions and answers) : इस पोस्ट के जरिए हम आपके सामने प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले पद्म पुरस्कार पर आधारित सवाल तथा उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे हैं।

पद्म पुरस्कार - सवाल जवाब ऑनलाइन विद्यालय Padma awards - questions and answers online Vidyalay
पद्म पुरस्कार - सवाल जवाब - Technical Prajapati

पद्म पुरस्कार - सवाल जवाब

दोस्तों, इस पोस्ट के जरिए हम पद्म पुरस्कार पर पूछे जाने वाले लगभग सभी सवालों और उनके जवाब जानने वाले हैं।

1. पद्म पुरस्कारों की स्थापना कब की गई थी?
Ans ⇒ भारत सरकार द्वारा सन 1954 में पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई थी।

2. पद्म पुरस्कारों को कुल कितनी श्रेणियों में दिया जाता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कारों को कुल 3 श्रेणियों में दिया जाता है।

3. पद्म पुरस्कारों की तीन श्रेणियां कौन सी हैं?
Ans ⇒ पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री यह 3 पद्म पुरस्कारों की श्रेणियां है।

4. पद्म पुरस्कारों की श्रेणियों के नाम कब बदल दिए गए?
Ans ⇒ सन 1954 में जब भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार की स्थापना की गई इन पुरस्कारों में 3 वर्ग शामिल थे, जिन्हें पहला वर्ग दूसरा वर्ग तथा तीसरा वर्ग कहा जाता था। 8 जनवरी 1955 को जारी किए गए एक अध्यक्षीय अधिसूचना के अनुसार इनके नाम बदलकर पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री कर दिया गया।

5. पद्म पुरस्कारों को किन क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रदान किया जाता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कार कई क्षेत्रों में दिए गए योगदान के लिए दिया जाता है। जिसमें कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और अभियांत्रिकी, व्यापार तथा उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, सिविल सेवा, खेल तथा अन्य क्षेत्र शामिल है।

6. पद्म पुरस्कारों को क्यों प्रदान किया जाता है?
Ans ⇒ मानव सेवा के किसी भी क्षेत्र में असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

7. 1 वर्ष में कुल कितने व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा सकता है?
Ans ⇒ 1 वर्ष में अधिकतम 120 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा सकता है। हालांकि इन 120 व्यक्तियों में मरणोपरांत पुरस्कारों और NRIs / Foreigners / OCIs इन्हें शामिल नहीं किया गया है। यदि इन्हें भी जोड़ दिया जाए तो 1 वर्ष में पद्म पुरस्कारों को 120 व्यक्तियों से अधिक व्यक्तियों को प्रदान किया जा सकता है।

8. क्या पद्म पुरस्कारों को मरणोपरांत प्रदान किया जाता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कारों को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं जोड़ा गया है। हालांकि; अत्यधिक योग्य मामलों में सरकार पुरस्कार देने पर विचार कर सकती है।

9. देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार कौन सा है और उसे क्यों दिया जाता है?
Ans ⇒ देश में भारत रत्न के बाद पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस सम्मान को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

10. देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार कौन सा है और उसे क्यों दिया जाता है?
Ans ⇒ देश में पद्म विभूषण के बाद पद्मभूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस सम्मान को एक उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

11. देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार कौन सा है और उसे क्यों दिया जाता है?
Ans ⇒ देश में पद्मभूषण के बाद पद्मश्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। इस सम्मान को प्रतिष्ठित सेवा के लिए भारत सरकार द्वारा दिया जाता है।

12. पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने के पीछे क्या उद्देश्य है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कारों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित करना है।

13. पद्म पुरस्कारों के लिए कौन पात्र नहीं है?
Ans ⇒ सरकारी कर्मचारी जिनमें PSU के साथ काम करने वाले डॉक्टर तथा वैज्ञानिक पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं है।

14. पद्म पुरस्कारों की घोषणा कब की जाती है?
Ans ⇒ प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

15. पद्म पुरस्कारों को कब, कहां और किसके द्वारा प्रदान किया जाता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कारों को मूल रूप से मार्च-अप्रैल माह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान प्रदान किया जाता है।

16. क्या पद्म पुरस्कारों को विदेशी भी प्राप्त कर सकते हैं?
Ans ⇒ जी हां! जिन विदेशियों ने भारत के प्रति अपना योगदान दिया हो, उन्हें भी पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।

17. भारत रत्न पुरस्कार कब और किसके द्वारा दिया जाता है?
Ans ⇒ भारत रत्न पुरस्कार 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है।

18. पद्म पुरस्कार विजेताओं को कितनी राशि प्रदान की जाती है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कार विजेताओं को केवल प्रमाणपत्र तथा पदक प्रदान किया जाता है। इस प्रकार के साथ भारत रत्न पुरस्कार के जैसे ही कोई राशि नहीं दी जाती।

19. यदि किसी व्यक्ति को हाल ही में पद्म पुरस्कार प्राप्त हुआ हो तो उस व्यक्ति को उच्च श्रेणी का पद्म पुरस्कार कितने वर्ष बाद दिया जा सकता है?
Ans ⇒ यदि किसी व्यक्ति को हाल ही में पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया हो तो उस व्यक्ति को उच्च श्रेणी का पद्म पुरस्कार तभी दिया जा सकता है, जब उस व्यक्ति को पद्म पुरस्कार प्राप्त होकर कम से कम 5 वर्ष बीत चुके हो। हालांकि उच्च तथा योग्य मामलों में पद्म पुरस्कार समिति द्वारा छूट दी जा सकती है।

20. पद्म पुरस्कार समिति का गठन किसके द्वारा किया जाता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कारों के लिए प्राप्त नामांकन पर विचार करने हेतु प्रधानमंत्री द्वारा पद्म पुरस्कार समिति का गठन किया जाता है।

21. पद्म पुरस्कार समिति का प्रमुख कौन होता है?
Ans ⇒ प्रधानमंत्री द्वारा गठित पद्म पुरस्कार समिति का प्रमुख कैबिनेट सचिव होता है।

22. पद्म पुरस्कार समिति में कितने सदस्य होते हैं?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कार समिति में गृह सचिव, सचिव तथा राष्ट्रपति और लगभग 4 से 6 प्रतिष्ठित व्यक्ति इसके सदस्य होते हैं।

23. पद्म पुरस्कार समिति द्वारा चुने गए सिफारिशों पर अंतिम निर्णय कौन लेता है?
Ans ⇒ पद्म पुरस्कार समिति द्वारा चुने गए शिफारशें अंतिम निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री तथा राष्ट्रपति के सामने प्रस्तुत की जाती है और वह इस पर अंतिम निर्णय लेते हैं।

24. किन वर्षों के लिए पद्म पुरस्कारों को प्रदान नहीं किया गया?
Ans ⇒ 1978, 1979 तथा 1993 से 1997 इन वर्षों इस पुरस्कारों को प्रदान नहीं किया गया।

25. यदि कोई व्यक्ति जिसे पद्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है तथा वह पुरस्कार का दुरुपयोग करता है, तो इस मामले में क्या होगा?
Ans ⇒ यदि कोई व्यक्ति जिसे पद्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है और वह पुरस्कार का दुरुपयोग करता है। तो इस मामले में पुरस्कार समिति पुरस्कार लेने वाले को पुरस्कार से बाहर कर देती है।

***तो दोस्तों यह है - पद्म पुरस्कार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब। हमें उम्मीद है दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे क्योंकि, दोस्तों पता है ना कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post