अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस | International Migrant Day : सन 2000 में - विश्व में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को मध्य नजर रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर को प्रतिवर्ष 'अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य - प्रवासी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आगे के लिए कार्य योजना तैयार की जा सके। आज की इस पोस्ट में हम आपको अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस - International Migrant Day - Online Vidyalay
International Migrant Day - Technical Prajapati


दोस्तों, पोस्ट में आगे बढ़ने से पहले हमें यह जान लेना बेहद जरूरी है कि प्रवासी कौन हैं?

प्रवासी कौन हैं?

दोस्तों, जैसे कि हम देख रहे हैं। आजकल लोग काम की तलाश में अपने देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर काम करते हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए प्रवासी की परिभाषा कुछ इस प्रकार है -

किसी भी देश का नागरिक जब काम की तलाश में अपने देश को छोड़कर दूसरे देश में जाकर बस जाता है, तो उसे प्रवासी कहा जाता है।

उदाहरण के तौर पर हम देख सकते हैं कि - यदि कोई भारतीय नागरिक अमेरिका, इंग्लैंड, सऊदी आदि देश में जाकर वहां बस जाता है, तो वह 'प्रवासी भारतीय' कहा जाता है। आपके जानकारी के लिए बता दें - अमेरिका, चीन, रूस, जापान समेत और भी ऐसे देश हैं, जहां बड़ी संख्या में दुनिया भर से आए प्रवासी बसते हैं।

दोस्तों अब आपको प्रवासी कौन हैं के बारे में जानकारी प्राप्त हो गई है। आइए जानते हैं इसकी शुरुआत कैसे हुई?

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस - शुरुआत

  • 18 दिसंबर 1990 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा सभी प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों और उनके परिवार के सदस्यों के संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को अपनाया गया। इसके बाद -
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 4 दिसंबर 2000 को संपूर्ण विश्व में बढ़ते प्रवासियों की संख्या को देखते हुए - 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। 
  • वर्ष 2003 के अक्टूबर माह में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से अंतरराष्ट्रीय प्रवासन और विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता के दौरान विकास हेतु प्रवास के योगदान को पहचानने पर एक घोषणा को अपनाया था।
दोस्तों, संयुक्त राष्ट्र संघ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास की चुनौतियों का सामना करने तथा प्रवासियों के अधिकारों को मजबूत करने और धारित विकास में योगदान हेतु वैश्विक समझौते का अंतिम प्रारूप तैयार किया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश एकत्रित हुए थे. हालांकि, प्रत्येक 1 हजार लोगों में 10 मानव तस्करों के दुर्व्यवहार और शोषण का सामना किया जा रहा है।

उद्देश्य : इसका उद्देश्य प्रवासी कामगारों से जुड़े आजादी के साथ काम और मानवाधिकार जैसे मुद्दे पर लोगों के विचार साझा किए जाते हैं। इसका उद्देश्य प्रवासी कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आगे के लिए कार्य योजना तैयार की जा सके।

प्रवासी भारतीयों से भारत को लाभ

दोस्तों जैसे कि हम सभी को पता है विदेशी देशों की मुद्रा हमारे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में होने से हमारे देश की मुद्रा मजबूत होती है। ऐसे में प्रवासी भारतीयों द्वारा भारत में भेजे गए विदेशी मुद्रा से हमारे देश की मुद्रा मजबूत हो रही है।

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट बताती है कि - विभिन्न देशों के प्रवासियों द्वारा विकासशील देशों को अधिकाधिक रूप में भेजा गया पैसा 2018 में 18.8% बढ़कर 528 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसी के साथ पिछले 3 सालों के दौरान भारतीय प्रवासियों द्वारा भारत को भेजे गए पैसे में और बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो कि भारत के दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छी बात है।

वर्ष 2018 में विश्व बैंक द्वारा 'माइग्रेशन एंड रेमिटेंस' नामक एक रिपोर्ट जारी की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार अपने देश में विदेशी मुद्रा भेजने के मामले में भारतीय प्रवासी सबसे आगे है। यह रिपोर्ट बताती है कि - प्रवासी भारतीयों ने वर्ष 2018 में 80 अरब डॉलर जो कि भारतीय रुपए में 57 हज़ार करोड रुपए है, जो भारत में भेजे गए। इसी के साथ दूसरे नंबर पर चीन के प्रवासियों ने 67 अरब डॉलर 'चीन मुद्रा भंडार' में भेजे थे।

दोस्तों देश के घटते हुए विदेशी मुद्रा भंडार का स्तर बनाए रखने के लिए विदेशी मुद्रा की आवक बढ़ाना बेहद जरूरी है और यह कार्य प्रवासी भारतीय बखूबी निभाते हैं।

***उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बहुत पसंद आई होगी और आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरुर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post