उप प्रधानमंत्री 2019 : दोस्तों अगर आप, गूगल में भारत के उप प्रधानमंत्री का नाम 2019 सर्च कर रहे हैं तो,  आपको बता दूं की, आपको इसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं प्राप्त होगी। क्योंकि भारतीय संविधान में उप प्रधानमंत्री पद की कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। लेकिन इसके बावजूद भी समय-समय पर इस पद की व्यवस्था की जाती है। इस पद के लिए अब तक 7 बार सृजन [चुनाव] किया गया है।


भारत के उप प्रधानमंत्रियों की सूची - 2019 - List of Deputy Prime Ministers of India


***भारत के उप प्रधानमंत्रियों की सूची 2019 की पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे दी गई है जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

***आइए आपको बताते हैं इस पद के लिए कब कब चुनाव किया गया था


भारत के उप प्रधानमंत्रियों की सूची



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए


 इस पद के लिए पहली बार सृजन : सन 1945 प्रथम लोकसभा के दौरान प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा इस पद का प्रथम बार सृजन किया गया। इस प्रकार सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुए। वे 1947-1950 तक इस पद पर आसीन रहे। 


 इस पद के लिए दूसरी बार सृजन : सन 1967 में इस पद के लिए दूसरी बार सृजन भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा किया गया। इस प्रकार मोरारजी देसाई भारत के दूसरे उप प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हुए। वे 1967 से 1969 तक इस पद पर आसीन रहे।


 इस पद के लिए तीसरी बार तथा चौथी बार सृजन : सन 1977 में सत्ता में आए मोरारजी देसाई कि सरकार में इस पद के लिए तीसरी बार तथा चौथी बार सृजन किया गया। इस तरहदो उप प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और जगजीवन राम बनाए गए।


 इस पद के लिए पांचवी बार सृजन : सन 1979 मैं जनता पार्टी से अलग होने के बाद चौधरी चरण सिंह है कांग्रेस के समर्थन में अपनी सरकार बनाई। तब इस पद के लिए पांचवी बार सृजन किया गया और वाई. वी. चौहान को पांचवें उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया वे 1979 से 1980 तक उप प्रधानमंत्री पद पर विराजमान थे।


 इस पद के लिए छठी बार सृजन : सन 1989 वीपी सिंह कि सरकार में और सन 1990 में चंद्रशेखर सरकार में चौधरी दे वीलाल को उप प्रधानमंत्री पद पर बिठाया गया। इस तरह इस पद के लिए छठी बार सृजन किया गया। चौधरी देवी लाल 1990 से 1991 तक उप प्रधानमंत्री रहे।


 इस पद के लिए सातवें बार सृजन : इस पद के लिए सातवीं बार तथा अंतिम बार सृजन सन 2002 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किया गया। तब गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उप प्रधानमंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। लालकृष्ण आडवाणी 2002 से 2004 तक उप प्रधानमंत्री के पद पर विराजमान थे।


दोस्तों जैसे कि हमने जाना की हमारे भारतीय संविधान में उप प्रधानमंत्री पद की कोई व्यवस्था नहीं की गई है इसीलिए सन 2004 के बाद कोई भी उप प्रधानमंत्री पद पर विराजमान नहीं हुआ है केवल 7 बार ही इस पद के लिए सृजन किया गया था। आइए इस सूची को हम टेबल की माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं।

भारत के अब तक के प्रधानमंत्रियों की सूची
1 सरदार वल्लभ भाई पटेल 15 अगस्त, 1947 से 15 दिसम्बर, 1950
2 मोरारजी देसाई 13 मार्च, 1967 से 19 जुलाई, 1969
3 जगजीवन राम 24 जनवरी, 1979 से 28 जुलाई, 1979
चौधरी चरण सिंह
4 वाई. वी. चव्हाण 28 जुलाई, 1979 से 14 जनवरी, 1980
5 चौधरी देवी लाल 2 दिसम्बर, 1989 से 1 अगस्त, 1990
6 चौधरी देवी लाल 10 नवम्बर, 1990 से 21 जून, 1991
7 लालकृष्ण आडवाणी 29 जून, 2002 से 22 मई, 2004





उप प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य की स्थिति में संविधान की दृष्टि से कोई अंतर नहीं होता। परंतु व्यवहार में उप प्रधानमंत्री सरकार में प्रधानमंत्री के बाद दूसरे स्थान पर होता है। प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति में वह प्रधानमंत्री के समस्त दायित्वों का निर्वहन करता है।


तो दोस्तों, अब आपको भारत के उप प्रधानमंत्री के बारे में तथा सूची प्राप्त हो चुकी है। 
उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई है जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post