भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची - 2019 | List of Vice Presidents of India - 2019 : आज की इस लेख में हम इसी बारे में अधिक विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल करने वाले हैं।


नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति "श्री वेंकैया नायडू" हैं जो 5 अगस्त 2017 को चुने गये थे। भारत में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति का पद कार्यकारिणी में दूसरा सबसे बड़ा पद होता है तथा राज्यसभा के अध्यक्ष के तौर पर विधायी कार्यों में भी उपराष्ट्रपति हिस्सा लेते है।


भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची - 2019  List of Vice Presidents of India - 2019


इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए


भारत के उपराष्ट्रपति के कार्य

उपराष्ट्रपति के मूल कार्य : उपराष्ट्रपति, राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। वह कोई लाभ का पद धारण नहीं कर सकता। परंतु जिस किसी अवधि के दौरान वह अनुच्छेद 65 के अधीन राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है या राष्ट्रपति के कृतियों का निर्वहन करता है। उस अवधि के दौरान उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करता और वह अनुच्छेद 97 के अधीन राज्य सभा के सभापति को संदेय या वेतन या भत्ते का हकदार नहीं होता।

राष्ट्रपति के अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति के कार्य
1) राष्ट्रपति की मृत्यु, पद त्याग, पद से हटा दिए जाने या अन्य कारणों से राष्ट्रपति के पद में हुई रिक्ती की परिस्तिथि में उपराष्ट्रपति उस तारीख तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है जब तक नया राष्ट्रपति पद ग्रहण नहीं करता।

2) अगर, राष्ट्रपति अनुपस्थित है या बीमार हैं या किसी अन्य कारणों की वजह से अपने कार्यों को निभाने में असमर्थ हैं। तब उपराष्ट्रपति उस तारीख तक उनके कार्यों को निभाता है जिस तारीख को राष्ट्रपति फिर अपने कर्तव्य को संभालने वाले हैं।

***राष्ट्रपति के पदों को संभालता है जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के पद को संभालता है। तब राष्ट्रपति की सभी शक्तियां और उन्मुक्तियाँ उपराष्ट्रपति को हासिल होती हैं।


उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है

संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचकगण के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा उपराष्ट्रपति का निर्वाचन होता है। और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त होता है। उपराष्ट्रपति संसद के किसी सदन का या किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा और यदि संसद के किसी सदन का या किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का कोई सदस्य उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो जाता है तो यह समझा जाएगा कि उसने उस सदन में अपना स्थान उपराष्ट्रपति के रूप में अपने पद ग्रहण की तारीख से छोड़ दिया है।

कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा जब वह :
1) भारत का नागरिक है।
2) पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है।
3) राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने के लिए अर्हित है।

उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र कौन नहीं होगा : जो कोई व्यक्ति, भारत सरकार के या किसी राज्य की सरकार के अधीन या उक्त सरकारों में से किसी के नियंत्रण में किसी स्थानीय या अन्य प्राधिकारी के अधीन कोई लाभ का पद धारण करता है। वह उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र नहीं होगा।


भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल

1) भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पद ग्रहण के तारीख से 5 वर्ष तक का होता है। लेकिन;
2) उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए अपने हस्ताक्षर के साथ भी अपने पद का त्याग कर सकते हैं।
3) राज्यसभा के सदस्यों द्वारा जब तक पूर्ण बहुमत अविश्वास साबित नहीं होता। तब तक उपराष्ट्रपति अपने पद पर बने रहते हैं। लेकिन इसके लिए भी 14 दिन पहले प्रस्तावना रखना जरूरी होता है।


उम्मीद करते हैं दोस्तों अब आपको भारत के उपराष्ट्रपति के कार्य उनका निर्वाचन कैसे होता है और उनका कार्यकाल कितने वर्ष का होता है इस बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी आइए अब जानते हैं भारत के उपराष्ट्रपति की सूची - 2019.

***भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची - 2019 PDF file नीचे दी गई है। जिससे आप डाउनलोड कर सकते हैं।



भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची - 2019
क्र. उपराष्ट्रपति पदग्रहण-पदमुक्ति
01 सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 May 1952 - 14 May 1957
02 जाकिर हुसैन 13 May 1962 - 12 May 1967
03 वी वी गिरी 13 May 1967 - 3 May 1969
04 गोपाल स्वरूप पाठक 31 August 1969 - 30 August 1974
05 बी डी जत्ती 31 August 1974 - 30 August 1979
06 मोहम्मद हिदायतुल्ला 31 August 1979 - 30 August 1984
07 रामस्वामी वेंकटरमण 31 August 1984 - 27 July 1987
08 शंकर दयाल शर्मा 3 September 1987 - 24 July 1992
09 के आर नारायणन 21 August 1992 - 24 July 1997
10 कृष्ण कान्त 21 August 1997 - 27 July 2002
11 भैरोंसिंह शेखावत 19 August 2002 - 21 July 2007
12 मोहम्मद हामिद अंसारी 11 August 2007 - 19 July 2017
13 वेंकैया नायडू 08 Auguat 2017 - Present -




उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।


Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post