List of Presidents of India from 1947 to 2020
भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 1947 से लेकर 2020 तक



राम नाथ कोविंद फिलहाल भारत के 14 वे राष्ट्रपति के रूप में विराजमान है। जो राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। आज की इस पोस्ट में हम भारत के राष्ट्रपतियों की सूची के साथ साथ राष्ट्रपतियों के बारे में भी जानकारी लेने वाले हैं।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 1947 से लेकर 2020 तक - List of Presidents of India from 1947 to 2020

भारत के राष्ट्रपति पद तथा राष्ट्रपतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

भारत के राष्ट्रपति भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारत के प्रथम नागरिक के रूप में जाने जाते हैं।

इनके पास भारतीय सशस्त्र सेना की सर्वोच्च कमान होती है। 

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव लोकसभा राज्यसभा और विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाता है। 

भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्षों का होता है।


इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए


भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद थे। भारत को स्वतंत्र मिलने के पश्चात से लेकर अब तक कुल 14 राष्ट्रपतियों ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। भारत के राष्ट्रपति पद की स्थापना भारतीय संविधान के द्वारा की गई है। इन 14 राष्ट्रपतियों के अलावा 3 राष्ट्रपति 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति भी भारत में हुए हैं। जो पदस्थ राष्ट्रपति की मृत्यु के बाद बनाए गए हैं।

8 राष्ट्रपति ऐसे हैं जो निर्वाचित यानी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले पूर्व किसी राजनीतिक पार्टी के सदस्य रह चुके हैं। इनमें से 6 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, 1 जनता पार्टी और1 भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं जो बाद में राष्ट्रपति बने हैं। 2 राष्ट्रपति जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद जिनकी पदस्थ रहते हुए मृत्यु हो गई थी।

भारत के वर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद है। जो 25 जुलाई 2017 को भारत के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित हुए। राष्ट्रपति बनने से पहले वह राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। राम नाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने से पहले भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी थे। जिन्होंने 25 जुलाई 2012 को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

तो दोस्तों अब आपको भारत के राष्ट्रपति पद तथा राष्ट्रपतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो चुकी है तो चलो अब भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 1947 से लेकर 2020 तक देखते है।


इससे संबंधित pdf download लिंक नीचे दी गई है जिस पर क्लिक करके आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 1947 से लेकर 2020 तक



टिप : नीचे दिए गए टेबल में इस रंग के अंतर्गत लिखे गए नाम कार्यवाहक राष्ट्रपति के हैं।

भारत के राष्ट्रपतियों की सूची 1947 से लेकर 2020 तक
क्र. नाम पदग्रहण-पदमुक्त टिप्पणी
14 राम नाथ कोविंद 25 जुलाई 2017-पदस्थ राम नाथ कोविंद राज्यसभा सदस्य तथा बिहार राज्य के राज्यपाल रह चुके हैं।
13 प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई 2012-24 जुलाई 2017 भारत सरकार में वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और योजना आयोग के प्रणब मुखर्जी अध्यक्ष रह चुके हैं।
12 प्रतिभा पाटिल 25 जुलाई 2007-25 जुलाई 2012 प्रतिभा ताई पाटील के साथ भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति तथा राजस्थान की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव जुड़ा हुआ है।
11 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम 25 जुलाई-2002-25 जुलाई 2007 पूरे विश्वभर में मिसाइल मैन के नाम से प्रचलित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मुख्यतः वैज्ञानिक थे। जिन्होंने मिसाइल और परमाणु हथियार बनाने में मुख्य योगदान दिया है। इसी कारण उन्हें भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था।
10 के. आर. नारायणन 25 जुलाई 1997-25 जुलाई-2002 के आर नारायणन ने विज्ञान और कानून में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। नारायणन चीन, तुर्की, थाईलैंड तथा संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत रह चुके हैं थे। इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलदीप भी रह चुके थे।
09 शंकरदयाल शर्मा 25 जुलाई-1992-1997 शंकर दयाल शर्मा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारत के संचार मंत्री रह चुके थे। इसके अलावा शर्मा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पंजाब के राज्यपाल भी थे।
08 रामास्वामी वेंकटरमण 25 जुलाई 1987-25 जुलाई1992 सन 1942 में रामास्वामी वेंकटरमन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में जेल भी गए। जेल से छूटने के बाद वह कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे। इसके अलावा का भारत के वित्त एवं औद्योगिक मंत्री और रक्षा मंत्री भी थे।
07 ज्ञानी जैल सिंह 25 जुलाई 1982-25 जुलाई 1987 ज्ञानी जैल सिंह सन 1972 में पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। और उसके बाद सन 1980 में गृह मंत्री बने।
06 नीलम संजीव रेड्डी 25 जुलाई 1977-25 जुलाई 1982 नीलम संजीव रेड्डी को आंध्र प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री का गौरव प्राप्त है। रेड्डी आंध्र प्रदेश से चुने गए एकमात्र सांसद थे। वह 26 मार्च 1977 को लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए और 13 जुलाई 1977 को यह पद छोड़ दिया और भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
5 फखरुद्दीन अली अहम 24 अगस्त 1974-11 फरवरी 1977 मृत्यु हो जाने के कारण अपने राष्ट्रपति पद कार्यकाल को पूरा न कर पाने वाले फखरुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति बनने से पूर्व मंत्री थे।
बासप्पा दनप्पा जत्ती 11 फरवरी 1977-25 जुलाई 1977 बी. डी. जत्ती कार्यवाहक राष्ट्रपति बनने से पूर्व मैसूर राज्य के राष्ट्रपति थे।
4 वराहगिरि वेंकट गिरी 24 अगस्त 1969-24 अगस्त 1974 भारत रत्न से सम्मानित हो चुके वीवी गिरी भारत के एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो कार्यवाहक राष्ट्रपति और राष्ट्रपति दोनों बने हैं।
3 जाकिर हुसैन 13 मई 1967-3 मई 1969 भारत रत्न तथा पद्मा विभूषण प्राप्तकर्ता जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलदीप भी थे।
वराहगिरि वेंकट गिरि 3 मई 1969-20 जुलाई 1969 जाकिर हुसैन के मृत्यु के बाद वराह गिरी वेंकट गिरी कार्यवाहक राष्ट्रपति बने।
मुहम्मद हिदायतुल्लाह 20 जुलाई 1969-24 अगस्त 1969 ऑर्डर ऑफ ब्रिटिश इंडिया के प्राप्तकर्ता हिदायतुल्लाह भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी थे।
2 डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन 13 मई 1962-13 मई 1967 डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन दर्शन शास्त्री [ philosopher ] के साथ-साथ लेखक भी थे। वह आंध्र विश्वविद्यालय तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलदीप भी थे।
1 डॉ.राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950-13 मई 1962 डॉ.राजेंद्र प्रसाद जो मूल रूप से बिहार के निवासी थे, भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। वह स्वतंत्रता सेनानी भी थे। वह एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति है जो दो बार भारत के राष्ट्रपति बन चुके है।


निष्कर्ष

तो दोस्तों यह हैं, 1947 से लेकर अब तक के कुल 14 राष्ट्रपतियों की सूची जिसमें अब तक के 3 कार्यवाहक राष्ट्रपतियों के नाम भी शामिल हैं।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।


Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post