Inspirational Thoughts in Hindi for Students : स्पर्धात्मक इस युग में हर विद्यार्थी अपने आप को साबित करने में लगा हुआ है। लेकिन इतना ज्यादा competition होने की वजह से कभी कभी अच्छे से अच्छे विद्यार्थी को भी failure का सामना करना पड़ जाता है। जिस वजह से उसमें निराशा पैदा हो जाती है। यह निराशा उसके goal के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इसीलिए आज की पोस्ट में हम उन विद्यार्थियों के लिए जो अपने आप को हमेशा Motivet रखकर अपने goal को achieve करना चाहते हैं। उनके लिए 50+ Best Motivational Thoughts in Hindi for Students लेकर आए हैं।

50+ विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक विचार - Motivational Thoughts in Hindi for Students

अगर कोई विद्यार्थी अपने दिनचर्या में इन विचारों को जोड़ ले तो, उस विद्यार्थी को प्रेरणा मिलेगी और वह अपने गोल को दुगनी तेजी के साथ हासिल करने में कामयाब होगा।

100+ Best Motivational Thoughts in Hindi for Students



इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए


1. आपके सफलता की शुरुआत तभी हो जाती है जब आप उसके लिए काम करना शुरू कर देते हैं।

2. जब तक आपको अपने आप पर विश्वास नहीं होगा तब तक कोई दूसरा आप पर विश्वास नहीं करेगा।

3. कठिनाइयां तभी आती है जब आप कुछ कार्य करते हैं।

4. जब तक आप असफलता के बारे में सोचेंगे तब तक आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी।

5. बिना रुकावट के मेहनत करते रहना ही सफलता की कुंजी है।

6. सफलता का मतलब वही समझ सकता है जो कठिन परिश्रम के दौर से गुजरा हो।

7. हमेशा अपनों से बड़े और अनुभवी लोगों का सम्मान करें।

8. कल आपने जितना कार्य किया अगर आज उससे थोड़ा भी ज्यादा कार्य कर रहे हैं तो आप सफलता की ओर बढ़ रहे हैं।

9. हमेशा याद रखिए , सपने वो नहीं होते जो सोने पर आते हैं, सपने तो वह होते हैं जो सोने नहीं देते।

10. सफलता की ट्रेन ईमानदारी की पटरी से होकर ही गुजरती है।

11. सफलता उसे ही प्राप्त होती है जो अपने अंदर झांक कर अपनी प्रतिभा को पहचानता है।

12. आज आपके द्वारा हो रही समय की बर्बादी कल आपको विनाश के द्वार पर ले जाएगी।

13. समय में वह ताकत है जो 'राजा को भिखारी और भिखारी को राजा' बना सकती है।

14. जिसने 'समय को पहचान लिया' समझो उसने सफलता की आधी जंग अपने नाम कर ली।

15. 'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता' सफलता सिर्फ कड़ी मेहनत से प्राप्त होती है।

16. हमेशा निडरता के साथ जियो क्योंकि 'डर दो पल का होता है' और निडरता जिंदगी भर के लिए।

17. शिक्षक का काम आपको सही राह दिखाना है, उस राह पर चलना आपका कार्य है।

18. सही मित्रों का चुनाव करना भी सफलता की ओर कदम बढ़ाने जैसा है।

19. सफलता का रास्ता असफलता के रास्ते से होकर ही गुजरता है।

20. हमेशा अच्छे विचारों को अपने दिमाग में रखें क्योंकि 'आप जैसा सोचते हैं वैसा ही करते हैं'।

21. अगर आप 'सफलता पाने के लिए समस्याओं का सामना' कर रहे हैं तो आप सही मायने में उसके लायक हैं।

22. याद रखें 'जो झुकता नहीं वह टूट जाता है' इसीलिए हमेशा अपने अहंकार को अपने आप दूर रखें।

23. 'समय कभी किसी के लिए नहीं रुकता, वह अपनी रफ्तार से बढ़ते रहता है' इसलिए जो करना है अभी करना है।

24. 'कल करे सो आज कर आज करे सो अब' इसी फार्मूले के साथ सफलता प्राप्त होगी।

25. 'मेरा दोस्त जो कर रहा है, मैं भी वही करूंगा' अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप कभी सफल नहीं हो सकते।

26. 'किसी भी चीज का दिखावा करना' अपने आप को धोखा देने जैसा है।

27. सिर्फ सोचने से काम पूर्ण नहीं होते, उस काम को पूर्ण करने के लिए मेहनत करना होता है।

28. गुरु का कार्य आप को शिक्षा देने का है, अब आप शिक्षा को कहां और कैसे उपयोग में लेते हैं? आप पर निर्भर करता है।

29. इस बात को हमेशा याद रखें कि, आपकी जिंदगी का हर एक दिन, आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आता है।

30. आपको सफलता पाने से अगर कोई रोक सकता है तो वह खुद आप हैं।

31. सीखना कभी भी बंद ना करें क्योंकि ज्ञान प्राप्त करने की कोई भी सीमा नहीं है।

32. जब आप अपना कार्य करवाने के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं तो आपको सिर्फ धोखा ही मिल सकता है।

33. अपनी आंखें और कान को हमेशा खोलकर रखें क्योंकि यही 2 अवयव है जिनकी वजह से आपको ज्ञान प्राप्त होता है।

34. हमेशा सच बोलें क्योंकि जो सच है वह सच है। अगर झूठ बोलेंगे तो उसे छुपाने के लिए और 100 झूठ बोलने पड़ेंगे। जिसमें आपका समय और दिमाग दोनों व्यर्थ हो जाएगा।

35. जब आप अपने आप पर पूरा विश्वास रखते हैं तो आप मुश्किल से मुश्किल कार्यों को भी आसानी से करने की क्षमता रखते हैं।

36. सफलता का दरवाजा हमेशा खुला होता है हां लेकिन उस दरवाजे के इर्द-गिर्द कठिनाइयों और समस्याओं वाले कांटे बिछे होते हैं। अब आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह सफलता के दरवाजा को पार करते हैं।

37. एक सफल आदमी और एक आम आदमी दोनों के पास 1 दिन में 24 घंटे का समय होता है। अब आप पर निर्भर करता है कि आप इन घंटों को कैसे इस्तेमाल करते हैं।

38. अपने ज्ञान को हमेशा बांटते रहे क्योंकि पूरे संसार में केवल एक ही ऐसी चीज है जो बांटने से बढ़ती है।

39. जब आप अपने समय और परिश्रम को सही जगह पर खर्च करेंगे तब आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।

40. जिस तरह एक पत्थर को मूर्ति का रूप धारण करने के लिए चोट सहने पड़ते हैं। बिल्कुल उसी प्रकार आपको भी सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

41. बड़ी सफलता तभी प्राप्त होगी जब आप कुछ बड़ा सोचेंगे।

42. समस्याओं से दूर भागने से समस्याओं का समाधान नहीं होता। जो अपनी समस्याओं से दूर भागता है वह अपने लक्ष्य से भी दूर चला जाता है।

43. हर वह आदमी जिसे सफलता प्राप्त हुई है और जिसे असफलता प्राप्त हुई है। दोनों ही अपने हालात के लिए खुद जिम्मेदार होते हैं।

44. बीते कल में आपने क्या गलतियां की उस बारे में सोच कर अपना आज व्यर्थ ना करें। बल्कि बीते कल की गलतियों से सीख ले कर आज आगे बढ़े।

45. सफलता प्राप्त करने के लिए सिर्फ गरजना ही नहीं पड़ता बल्कि बरसना भी पड़ता है।

46. संपूर्ण विश्व ही एक मंच है जहां पर कोई भी अपना हुनर दिखा सकता है।

47. सफलता उसे ही प्राप्त होती है जो टूट कर भी नहीं बिखरता।

48. ज्ञान उसे ही प्राप्त होता है जो सुनने की क्षमता रखता हो।

49. कई सारे लक्ष्यों को एक साथ लेकर सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। जब तक आप उस लायक ना हो जाए।

50. असफलता के चक्रव्यूह को तोड़ने के लिए संयम और सावधानी हमेशा मदद करती है।

50+. बचपन में जब आप छोटे थे और जब आपको चलना भी नहीं आता था। तब आप गिर गिर कर चलना सीखे। आज भी आपके सामने बचपन वाली ही परिस्थिति है यहां भी आपको समस्याओं से लड़ लड़ कर अपनी मंजिल को हासिल करना है जिस तरह आप बचपन में गिरने से नहीं डरे। बिल्कुल उसी प्रकार आपको इस वक्त भी अपनी समस्याओं से नहीं डरना है। अंततः आपको सफलता जरूर प्राप्त होगी।



उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें। क्योंकि दोस्तों कमेंट बहुत आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post