अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1995-2019 winner of gandhi peace prize list in hindi
अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1995-2019

अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार [Gandhi Peace Prize Winners] सूची : इस पुरस्कार को भारत सरकार द्वारा भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर प्रतिवर्ष दिया जाता है। आज की इस पोस्ट में हम इस पुरस्कार के बारे में संपूर्ण जानकारी के साथ-साथ अब तक के इस पुरस्कार के सभी पुरस्कार विजेताओं की सूची से भी रूबरू होंगे।

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, गांधीजी के शांति सिद्धांतों को श्रद्धांजलि के स्वरूप भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार को 1995 में उनके 125वें जन्मदिन के अवसर पर आरंभ किया गया। इस पुरस्कार को प्रतिवर्ष दिया जाता है [अपवाद 2006 से 2009, 2011 और 2012 छोड़कर]। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों या संस्थानों को दिया जाता है - जो सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बदलाव को अहिंसा एवं गांधीवादी तरीकों द्वारा हासिल करते हैं।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1986-2019
☛ क्या एटीएम से निकासी पर रोक लगेगी?


दोस्तों आपको बता दें, इस पुरस्कार में ₹10000000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और एक उत्तरीय दी जाती है। यह सभी राष्ट्रों, जातियों, लिंग के लोगों के लिए खुला है। विजेता का फैसला, भारत के प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता, भारत के मुख्य न्यायाधीश और दो अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ एक जूरी प्रत्येक वर्ष पुरस्कार करती है। वर्ष 2018 के लिए ज्यूरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खडग़े तथा लालकृष्ण आडवाणी शामिल थे।

सन 1995 में प्रथम महात्मा गांधी पुरस्कार - तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे को प्रदान किया गया। तथा 2018 का यह पुरस्कार योहेई सासाकावा को कुष्ठ रोग निवारण में अहम भूमिका निभाने की वजह से दिया गया। हालांकि इस पुरस्कार के लिए 2019 के विजेता की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। 2019 को छोड़कर अब तक कुल 19 बार इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। आइए अब नजर डालते हैं इस पुरस्कार को प्राप्त किए व्यक्तियों तथा संस्थाओं की सूची पर।


अंतर्राष्ट्रीय गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची 1995-2019


वर्ष पुरस्कृत व्यक्ति/संस्था विवरण
1995 जूलियस न्येरेरे तंजानिया के प्रथम राष्ट्रपति। 
1996 ए.टी.अरियारत्ने सर्वोदय श्रमदान आंदोलन के संस्थापक। 
1997 गेर्हार्ड फिशर कोढ़ एवं पोलियो पर शोध के लिए प्रसिद्ध। 
1998 रामकृष्ण मिशन स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित - रामकृष्ण मिशन दूसरों की सेवा और परोपकार को कर्म योग मानता है जो कि हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण सिद्धान्त है। 
1999 बाबा आम्टे समाज सेवक। 
2000 नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति। 
ग्रामीण बैंक मुहम्मद यूनुस द्वारा स्थापित। 
2001 जॉन ह्यूम उत्तरी आयरिश राजनीतिज्ञ। 
2002 भारतीय विद्या भवन भारतीय विद्या भवन एक भारतीय शैक्षिक ट्रस्ट है। 
2003 वैक्लेव हैवेल चेकोस्लोवाकिया के अंतिम और चेक गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति। 
2004 कोरेट्टा स्कॉट किंग मार्टिन लूथर किंग की विधवा। 
2005 डेस्मंड टूटू दक्षिण अफ़्रीका के क्लेरिक एवं सक्रिय। 
2006 इन वर्षों पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई। 
2007
2008
2009
2010 जान ब्रम्बी हिन्दू फाउंडेशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेलबर्न में 2009 का विश्व धर्म संसद आयोजित करवाने के लिए। 
2011 इन वर्षों पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई। 
2012
2013 चंडीप्रसाद भट्ट पर्यावरणवादी और समाजिक कार्यकर्ता। 
2014 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन बेंगलुरु शहर में मुख्यालय वाली भारत सरकार की अंतरिक्ष एजेंसी है। अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और ग्रहों की खोज को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग "इसकी दृष्टि" है। 
2015 विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी ग्रामीण विकास व शिक्षा के क्षेत्र में अहम काम। 
2016 अक्षय पात्र फाउंडेशन पूरे देश में बच्चों को मिड डे मील उपलब्ध कराने वाली संस्था। 
सुलभ इंटरनेशनल हाथ से मैला ढोने वालों के उद्धार का कार्य। 
2017 एकल अभियान ट्रस्ट आदिवासी बच्चों की शिक्षा का अभियान। 
2018 योहेई सासाकावा कुष्ठ रोग निवारण में अहम भूमिका निभाने के लिए। 
2019 पुरस्कार के लिए अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

***दोस्तों यह है - 1995 से 2019 तक के सभी अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी शांति पुरस्कार विजेताओं की सूची। 

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post