Will you get compensation if the flight is delayed? विमान उड़ान में अगर देरी हुई तो क्या आपको मुआवजा मिलेगा?

विमान उड़ान यात्री चार्टर 2020 - विमान उड़ान में अगर देरी हुई तो क्या आपको मुआवजा मिलेगा? technical prajapati
विमान उड़ान यात्री चार्टर 2020 - विमान उड़ान में अगर देरी हुई तो क्या आपको मुआवजा मिलेगा?

नमस्कार दोस्तों,
फ्रेंड्स, विमान उड़ान में अगर देरी हो रही है तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। क्योंकि यात्रियों के लिए अब कई नियम बदल दिए गए हैं और यात्री इस स्थिति में अपने नुकसान की भरपाई पा सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में एक यात्री चार्टर जारी कर दिया है। आज किस पोस्ट में हम आपको इसी बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।


एजुकेशन से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।



***इसे भी पढ़ें शायद आपको पसंद आए***
☛ बिजली का बिल कैसे कम होगा | एक अनोखा उपाय
☛ रक्त से जुड़ी रोचक बातें | General Knowledge



विमान उड़ान से संबंधित यात्री चार्टर 2020

  • यदि आपको दो से छह घंटे की देरी हो रही है, तो आप एयरलाइन से जलपान (Refreshments) प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि उड़ान में छह घंटे से अधिक की देरी होती है, तो आप अन्य उड़ान टिकट या पूर्ण वापसी (पूर्ण रिफंड) के लिए पात्र होंगे।
  • रात 8:00 बजे से सुबह 3:00 बजे के बीच अगर उड़ान में देरी होने वाली हो तो संबंधित एयरलाइन को यात्री को 1 दिन पहले सूचित करना होगा और होटल आवास प्रदान करना होगा।
  • यदि आपकी उड़ान रद्द हो गई है और एयरलाइन कंपनी आपको सूचित नहीं करती है, तो आप मुआवजे के लिए पूछ सकते हैं।
  • यदि एयरलाइन कंपनी बोर्डिंग से इनकार करती है, तो यात्री मुआवजे के लिए पूछ सकेंगे।
  • अंतिम समय में, यदि उड़ान रद्द हो जाती है, तो यात्री पूर्ण टिकट के पैसे या ₹10,000 / - तक के मुआवजे का हकदार होगा।
  • सामान खो जाने पर भी यात्री ₹20,000 / - तक के मुआवजे का हकदार होगा।

महत्वपूर्ण सूचना : विमान उड़ान यात्री चार्टर में से सिर्फ 'विमान उड़ान में अगर देरी हुई तो क्या आपको मुआवजा मिलेगा?' इस से जुड़े नियम यहाँ दिए गए है।

तो दोस्तों यदि आप हवाई जहाज से सफर कर रहे हैं और ऊपर दी गई परेशानियों में से अगर आपको कोई परेशानी होती है तो, संबंधित एयरलाइन कंपनी आपको मुआवजा देगी।

उम्मीद करते हैं दोस्तों, हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर दें, क्योंकि दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post