What is Computer? कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी : आजकल के भागदौड़ के दुनिया में टेक्नोलॉजी ने अपना एक अलग ही मुकाम कायम कर लिया है। आज हम अपने चारों तरफ से टेक्नोलॉजी से घिरे हुए हैं। यदि टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं और कंप्यूटर को भूल गए; ऐसा तो हो नहीं सकता। आज कंप्यूटर एक ऐसा डिवाइस बन गया है; जिसके बिना हम हमारे वर्तमान जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। कंप्यूटर ने हमारा बहुत सारा काम आसान कर दिया है। हम सुबह से लेकर शाम तक कंप्यूटर तथा अन्य टेक्नोलॉजी के साथ जुड़े रहते हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको कंप्यूटर के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी - What is Computer? Information in Hindi - Namaste Genius
कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी - What is Computer? Information in Hindi - Technical Prajapati

दोस्तों कंप्यूटर की जानकारी देने से पहले हम आपको बता दें - कम्प्यूटर का जनक “चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage)” को माना गया है। उन्होने सन 1833 में विश्लेषणात्मक इंजन (Analytical Engine) का आविष्कार किया था। जो Modern Computer का आधार बना। इसी के कारण उन्हे ''Father of Computer'' की उपाधी दी गई।

पाठकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना : यह टॉपिक थोड़ा बड़ा हो सकता है; क्योंकि हम यहां इस टॉपिक से संबंधित सभी जानकारी सविस्तर आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। ताकि, आपको इस टॉपिक से संबंधित किसी भी जानकारी को खोजने के लिए कहीं और ना जाना पड़े।

आजकल हमें कंप्यूटर हर कहीं देखने को मिल जाता है। जैसे.- घर में, स्कूल में, कॉलेज में, ऑफिस में आदि। हालांकि आज जो कंप्यूटर का हम इस्तेमाल कर रहे हैं; इसके पीछे कई वैज्ञानिकों की सालों की मेहनत है। अपने आसपास कंप्यूटर को हमेशा देखने के बाद - हमें कंप्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी हो गई है। हालांकि, दोस्तों आपको बता दें - आधी अधूरी जानकारी हमेशा घातक साबित होती है। इसीलिए हमेशा अपने पास पूरी जानकारी रखें; तो चलिए जानते हैं, कंप्यूटर क्या है? हिंदी में!

What is Computer? कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी

कंप्यूटर को हिंदी में ''संगणक'' कहा जाता है। कंप्यूटर का नाम सुनते ही - हमारे दिमाग में सैकड़ों विचार आने लगते हैं और यह कंप्यूटर ऐसे सैकड़ों गतिविधियों को अकेला ही कर सकता है। है ना मजे की बात! लेकिन, कंप्यूटर को शब्दों में बांधना (व्याख्या करना) थोड़ा मुश्किल इसीलिए है; क्योंकि, हर क्षेत्र का व्यक्ति कंप्यूटर का अलग-अलग कार्यों के लिए उपयोग करता है।

यदि गेम खेलने वाले किसी बच्चे से पूछा जाए कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह कहेगा कि - कंप्यूटर एक गेमिंग मशीन है। किसी लेखक या टाइपिस्ट से पूछा जाएगा कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह शायद कहेगा कि - कंप्यूटर टाइपिंग मशीन है। ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति से पूछा जाएगा कि - कंप्यूटर क्या है? तो वह शायद इसे अपने मतलब के अनुसार बताएं। यानी कंप्यूटर हर क्षेत्र में उपयोग में आने की वजह से इसकी परिभाषा करना इतना आसान नहीं है। कोई इसे गेमिंग मशीन कहता है तो कोई से टाइपिंग मशीन। हालांकि, कंप्यूटर की एक परिभाषा है; जो सभी पर लागू होगी वह है -

कंप्यूटर की परिभाषा हिंदी में :

कंप्यूटर का मतलब एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या इलेक्ट्रॉनिक मशीन है; जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट डाटा में प्रक्रिया करके सूचनाओं को परिणामों में रूपांतरित करता है; अर्थात उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करता है।

Definition of computer in English:

Computer means such an electronic device or electronic machine; Which converts the information into results by processing the input data given by the user; That is, it follows the instructions given by the user.

कंप्यूटर का फुल फॉर्म - Full Form of Computer :

नोट : तकनीकी रूप से कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता। लेकिन, फिर भी लोगों ने अपने उपयोग के अनुसार कंप्यूटर की एक काल्पनिक फुल फॉर्म बना रखी है; जिसे आपके साथ साझा कर रहे हैं।

C – Commonly
O – Operating
M – Machine
P – Particularly
U – Used in
T – Technology
E – Education and
R – Research

दोस्तों, कंप्यूटर की सहायता से हम अपने कई सारे कार्यों को कर सकते हैं। जैसे दस्तावेजों को टाइप करना, ईमेल भेजना, गेम खेलना, वेब ब्राउजिंग करना इसी के साथ स्पैडशीट्स, प्रेसन्टेशन और वीडियो बनाना आदि।

दोस्तों जैसे कि हमने जाना - कंप्यूटर उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट डाटा को प्रोसेस करके परिणाम को आउटपुट के रूप में प्रदान करता है।

इनपुट के लिए : Mouse, keyboard, scanner, joystick, mic, webcam आदि का उपयोग किया जाता है।

कंप्यूटर में प्रोसेस के लिए : CPU या Processor का उपयोग किया जाता है।

परिणाम : हमें Monitor या Printer के जरिए प्राप्त होता है। नीचे दिए गए इमेज के जरिए अधिक समझिए।

कंप्यूटर - इनपुट, प्रक्रिया और परिणाम - Namaste Genius
कंप्यूटर - इनपुट, प्रक्रिया और परिणाम - Technical Prajapati

दोस्तों, ''Computer'' शब्द की उत्पत्ति की अगर बात करें; तो यह शब्द - अंग्रेजी के ''Compute'' शब्द से लिया गया है। जिसका हिंदी में मतलब होता है - ''गणना करना''। इससे यह तात्पर्य निकलता है; कि कंप्यूटर का सीधा संबंध गणना करने वाले या कैलकुलेट करने वाले किसी यंत्र से है। हालांकि, वर्तमान में कंप्यूटर का क्षेत्र केवल गणना करने तक सीमित ना रहते हुए; अत्यंत व्यापक हो चुका है। आइए आपको बताते हैं; आज उपलब्ध कंप्यूटर में कौन-कौन सी विशेषताएं हैं?

Features Of Computer - कंप्यूटर की विशेषताएं | हिंदी में

दोस्तों, आज उपलब्ध कंप्यूटर इतने व्यापक बन चुके हैं; कि वह अपने उच्च संग्रहण क्षमता, गति, स्वचालन, शुद्धता, सार्वभौमिकता, विश्वसनीयता, याद रखने की शक्ति आदि के कारण दुनिया के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण होते जा रहा है। तो आइए अधिक विस्तार से जानते हैं; कंप्यूटर की इन विशेषताओं को।

उच्च संग्रहण क्षमता - High Storage Capacity : एक कंप्यूटर सिस्टम में जानकारी को इकट्ठा करके रखने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इसका पता आप इसी बात से लगा सकते हैं; कि कंप्यूटर लाखों शब्दों को बहुत कम जगह में स्टोर करके रख सकता है। इसमें सभी प्रकार के डाटा जैसे पिक्चर, वीडियो, साउंड, गेम, फाइल, प्रोग्राम आदि स्टोर कर सकते हैं। कंप्यूटर किसी भी डाटा को वर्षों तक स्टोर करके रखने की क्षमता रखता है। भविष्य में जब कभी भी हमें हमारे द्वारा स्टोर किए हुए डेटा का उपयोग करना हो; तो बस कुछ ही सेकण्ड्स में कंप्यूटर हमें हमारा डाटा उपलब्ध करवा देता है और उसके बाद हम अपने डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

गति - Speed : यदि आप से गणित का कोई सवाल पूछा जाए; तो जितना वक्त आप सोचने में खर्च कर रहे हैं; (जैसे एक दो मिनट) तो इसी समय में कंप्यूटर गणित के लाखों सवालों को हल कर चुका होगा। इसी बात से आप अंदाजा लगा लीजिए कि - कंप्यूटर की गति कितनी होगी? कंप्यूटर की गति अधिक होने के कारण यह मुश्किल से मुश्किल सवालों को भी अति शीघ्र हल करने की क्षमता रखता है।

स्वचालन - Automation : हमारे दैनंदिन जीवन में हम कई सारे स्वचालन मशीनों का उपयोग करते हैं। आपको बता दें - कंप्यूटर भी स्वचालन मशीनों में से एक है। यदि आप कंप्यूटर को प्रोग्राम के जरिए; उसे क्या करना है? यह बताएंगे; तो कंप्यूटर भी स्वचालित रूप से उन कार्यों को पूरा करता रहेगा। जैसे हम मोबाइल में सुबह 5:00 बजे का अलार्म सेट करते हैं; तो ठीक सुबह 5:00 बजे अलार्म बजना शुरू हो जाता है; बिल्कुल वैसे!

शुद्धता - Accuracy : किसी विशिष्ट कार्य को एक इंसान और कंप्यूटर को करने के लिए दिया जाए; तो इंसान द्वारा किए गए कार्य में कुछ गलतियां नजर आ सकती हैं। हालांकि, कंप्यूटर द्वारा किए गए कार्य में गलती की कोई गुंजाइश नहीं की जा सकती। कंप्यूटर द्वारा किया गया कार्य 100% एक्यूरेट होता है। अगर कंप्यूटर कोई गलत परिणाम दिखा रहा है; तो इसका मतलब यह होता है कि - हमने कंप्यूटर को गलत डाटा प्रोवाइड किया है।

सार्वभौमिकता - Universality : आज कंप्यूटर बैंक, रेलवे, एयरपोर्ट, बिजनेस, स्कूल आदि जगहों पर हमें देखने को मिलते हैं। इसका मतलब है कि - कंप्यूटर का उपयोग इन सभी क्षेत्रों में किया जाता है। आज कंप्यूटर केवल एक गणित यंत्र बनकर न रहते हुए; अपना अस्तित्व सभी क्षेत्रों में दिखा रहा है। इसी का मतलब है - सार्वभौमिकता! (Universalism!)

विश्वसनीयता - Reliability : कंप्यूटर एक विश्वसनीय यंत्र इसीलिए है। क्योंकि, कंप्यूटर में हम जिस प्रकार डाटा स्टोर करते हैं; बिल्कुल उसी प्रकार हमें कई वर्षों के बाद भी डाटा एक्यूरेट, जैसे हमने स्टोर किया हुआ था; बिल्कुल वैसे प्राप्त होगा। इसीलिए हम यह कह सकते हैं कि - कंप्यूटर से जुड़ी हुई संपूर्ण प्रक्रिया विश्वसनीय होती है।

याद रखने की क्षमता - Ability to remember : हम रोजाना कई सारी चीजें करते हैं; हालाँकि, हम उनमें से केवल महत्वपूर्ण बातों को ही याद रख पाते हैं। लेकिन, कंप्यूटर की मेमोरी इतनी शक्तिशाली होती है; कि कंप्यूटर, छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी सभी जानकारी मेमोरी के अंदर स्टोर करके रखता है। जब कभी हमें उस जानकारी की आवश्यकता होती है; तो कंप्यूटर सूचना के अनुसार उस जानकारी को हमें उपलब्ध कराता है। इसलिए हम कह सकते हैं कि, कंप्यूटर की याद करने की क्षमता लाजवाब होती हैं।

कर्मठता - Diligence : कंप्यूटर किसी कार्य को निरंतर कई घंटे, दिनों, महीनों या वर्षों तक करने की क्षमता रखता है। लेकिन, इसके बावजूद भी कंप्यूटर उसके कार्य को करने की क्षमता में कोई कमी नहीं आने देता और उसके कार्य के परिणाम की शुद्धता भी नहीं घटती। वह बिना थके निरंतर अपने कार्य को पूर्ण करते रहता है। कंप्यूटर किसी भी दिए गए कार्य को बिना किसी भेदभाव या रुचि या अरुचि के पूर्ण करता है।

***दोस्तों कंप्यूटर की इन्हीं सभी खूबियों की वजह से कंप्यूटर आज लगभग सभी क्षेत्रों में अपना सिक्का जमा चुका है। एक कंप्यूटर को बनाने के लिए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों की आवश्यकता होती है। आइए आपको बताते हैं - कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है?

कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है?

दोस्तों हार्डवेयर (Equipment or Machinery) और सॉफ्टवेयर (Set of instructions) इन दोनों को मिलाकर कंप्यूटर बनाता है। यदि हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों में से एक को भी निकाल दिया जाए; तो हम कंप्यूटर की कल्पना नहीं कर सकते। आइए जानते हैं; कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है?

Computer Hardware - कंप्यूटर में हार्डवेयर

कंप्यूटर में भौतिक संरचना वाला कोई भी हिस्सा हार्डवेयर कहलाता है; जैसे.- माउस, कीबोर्ड, मॉनिटर, सीपीयू, आदि। कंप्यूटर में आंतरिक भाग भी शामिल होते हैं; वह भी हार्डवेयर में ही आते हैं। नीचे दी गई इमेज के जरिए अधिक समझिए; इमेज में कंप्यूटर के हार्डवेयर का दृश्य दिखाया गया है।

Hardware in Computer - कंप्यूटर में हार्डवेयर - Namaste Genius
Hardware in Computer - कंप्यूटर में हार्डवेयर - Technical Prajapati

Computer Software - कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर में हार्डवेयर को कार्यरत करने के लिए सॉफ्टवेयर जो निर्देशों का कोई सेट हो सकता है; की आवश्यकता होती है। सॉफ्टवेयर के उदाहरणों में हम वेब ब्राउज़र, गेम्स, वर्ड प्रोसेसर आदि को शामिल कर सकते हैं। एक कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के जरिए हमारे द्वारा दिए गए किसी भी कार्य को पूरा किया जाता है।

उदाहरण के लिए यदि - हम वेब ब्राउज़र में कुछ सर्च कर रहे हैं; तो वेब ब्राउज़र एक सॉफ्टवेयर है। हम किसी पेज पर क्लिक कर रहे हैं; उसके लिए हम माउस का उपयोग करते हैं, माउस एक हार्डवेयर है। नीचे दिए गए इमेज में आप कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के कुछ उदाहरण देख सकते हैं। आपको बता दें - कंप्यूटर में उपयोग में आने वाले एप्लीकेशन भी एक प्रकार के सॉफ्टवेयर होते हैं।

Software in Computer - कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर - Namaste Genius
Software in Computer - कंप्यूटर में सॉफ्टवेयर - Technical Prajapati

***तो दोस्तों कंप्यूटर क्या है? उसकी विशेषताएं तथा कंप्यूटर में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है? की जानकारी के बाद अब वक्त है; कंप्यूटर के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानने की, आइए जानते हैं।

Different Types of Computers - कंप्यूटर के विभिन्न प्रकार हिंदी में जानकारी

एक आम इंसान जिसे कंप्यूटर के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है। जब वह कंप्यूटर शब्द को सुनता है; तो उसके दिमाग में पहली छवि डेक्सटॉप या लैपटॉप जैसे व्यक्तिगत कंप्यूटर की होती है। हालांकि, कंप्यूटर कई आकारों में आते हैं। इतना ही नहीं हमारे दैनंदिन जीवन में अलग-अलग कार्य करने के लिए भी हम अनजाने में कंप्यूटर का उपयोग करते हैं। जैसे.- हम किसी एटीएम से पैसे निकालते हैं, किसी दुकान से सामान लेते वक्त सामान को स्कैन करते हैं या कैलकुलेटर का उपयोग करते हैं; यह सभी एक प्रकार के कंप्यूटर ही हैं। क्या आप जानते हैं? हमारा स्मार्टफोन भी एक तरह का मिनी कंप्यूटर ही है। खैर, इसके बारे में हम आगे जानेंगे ही फिलहाल के लिए आइए कंप्यूटर के मुख्य प्रकारों के बारे में।

डेस्कटॉप कंप्यूटर (Desktop Computers) : इस कंप्यूटर को खास इस तरह डिजाइन किया गया है; कि इस कंप्यूटर को मेज पर आसानी से रखा जा सके। इस कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग घर, स्कूल, ऑफिस आदि जगहों पर किया जाता है। आमतौर पर यह कंप्यूटर, कंप्यूटर केस (Cabinet or CPU), मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस सहित अलग-अलग हिस्सों से बने होते हैं। नीचे दिए गए इमेज में आप डेक्सटॉप कंप्यूटर को देख सकते हैं।

डेक्सटॉप कंप्यूटर - Desktop Computer - Namaste Genius
डेक्सटॉप कंप्यूटर - Desktop Computer - Technical Prajapati

लैपटॉप कंप्यूटर (Laptop Computers) : लैपटॉप कंप्यूटर में बैटरी संचालित होने की वजह से यह कंप्यूटर डेस्कटॉप कंप्यूटर से अधिक पोर्टेबल होता है। बैटरी होने की वजह से इस तरह के कंप्यूटर को हम कहीं भी ले जा सकते हैं और आसानी से किसी भी स्थान पर इसका उपयोग कर सकते हैं। आजकल इस तरह के कंप्यूटर का उपयोग कॉलेज के विद्यार्थी, बिजनेसमैन, लेखक आदि अधिक मात्रा में करते हैं। नीचे दी गई इमेज लैपटॉप कंप्यूटर की है।

लैपटॉप कंप्यूटर - Laptop Computer - Namaste Genius
लैपटॉप कंप्यूटर - Laptop Computer - Technical Prajapati

टेबलेट कंप्यूटर (Tablet Computer) : टेबलेट कंप्यूटर, डेक्सटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर से अधिक पोर्टेबल है। क्योंकि, टेबलेट कंप्यूटर में माउस, कीबोर्ड आदि सभी चीजें उसी में संचालित होती हैं। टेबलेट में टच स्क्रीन का उपयोग करके हम सभी गतिविधियों को कर सकते हैं। नीचे दिए गए इमेज में आप टेबलेट कंप्यूटर को देख सकते हैं। एक iPad टेबलेट कंप्यूटर का एक बेस्ट उदाहरण होगा।

टैबलेट कंप्यूटर - Tablet Computer - Namaste Genius
टैबलेट कंप्यूटर - Tablet Computer - Technical Prajapati

सर्वर (Servers) : सर्वर भी एक तरह का कंप्यूटर होता है; जो अन्य कंप्यूटरों को डाटा प्रदान करने का कार्य करता है। यह सिस्टम LAN (Local Area Network) या WAN (Wide Area Network) पर डाटा प्रधान कर सकता है। सर्वर नेटवर्क, कंप्यूटर का एक हिस्सा भी कहा जा सकता है। एक Server हमे नेटवर्क सिक्योरिटी प्रदान करता है। किसी वेबसाइट के पर जब आप हम इंडिविजुअल या ग्रुप अकाउंट बनाते है; तो हमारा डाटा उस वेबसाइट के फाइल सर्वर में स्टोर हो जाता है। कई व्यवसाय आंतरिक रूप से फाइलों को स्टोर और साझा करने के लिए लोकल एरिया नेटवर्क का उपयोग करते हैं। नीचे दिए गए इमेज में आप देख सकते हैं; कि एक सर्वर कैसा दिखता है?

सर्वर - SERVERS - Namaste Genius
सर्वर - SERVERS - Technical Prajapati

***तो दोस्तों यह है, कंप्यूटर के मुख्य चार प्रकार जिनके बारे में हमने जाना। हालांकि, आजकल अन्य तरह के भी कंप्यूटर मार्केट में आ गए हैं। आइए आपको बताते हैं, कंप्यूटर के अन्य प्रकार कौन से हैं?

Other Types of Computers - कंप्यूटर के अन्य प्रकार हिंदी में जानकारी

टेक्नोलॉजी इतनी प्रगत हो गई है; कि हर बड़ी से बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स चीजों को जितना संभव हो सके, उतना छोटा किया जा रहा है। अगर बात करें कंप्यूटर की; तो इस मामले में टेक्नोलॉजी को कामयाबी हासिल हुई है। आइए बताते हैं कैसे? साथ ही साथ यह कंप्यूटर के अन्य प्रकार भी हैं; इसे भी नोट कर लें।

स्मार्टफोन (Smartphone) : आजकल लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन जरूर होता है; क्या आप जानते हैं। हमारा स्मार्टफोन भी एक तरह का मिनी कंप्यूटर ही है। इसका उपयोग करके हम एक दूसरे से कम्युनिकेशन तो बना ही सकते हैं। साथ ही साथ वेब ब्राउजिंग, गेम खेलना आदि कई सारी चीजों को कर सकते हैं। स्मार्टफोन इतना छोटा होता है; कि हम उसे अपने जेब में लेकर घूम सकते हैं।

गेम कंसोल (Game Console) : यदि आप टीवी में वीडियो गेम खेलते हैं; तो आपको इसके बारे में शायद पता ही होगा। यह एक विशिष्ट प्रकार का कंप्यूटर है; जिसका उपयोग टीवी पर वीडियो गेम खेलने के लिए होता है।

स्मार्ट टीवी (Smart TV) : अब टेलीविजन पहले जैसे तो रहे नहीं; कि केवल उसमें चित्र ही दिखाई देंगे। आज टेक्नोलॉजी ने टीवी को एक ऐसा रूप दिया है। जिसमें टेलीविजन में अब एप्लीकेशन या ऐप शामिल हो सकते हैं। जिसकी सहायता से हम ऑनलाइन विभिन्न सामग्रियों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। क्या आप जानते हैं? हम सीधे अपने टीवी से इंटरनेट के जरिए वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। जी हाँ! शायद इसीलिए स्मार्ट टीवी भी कंप्यूटर के अन्य प्रकारों में से एक है।

पहनने योग्य कंप्यूटर (Wearable Computer) : पहनने योग्य कंप्यूटर में फिटनेस ट्रैकर और स्मार्ट वॉच शामिल है; जिसे पूरे दिन पहनने के लिए ही बनाया गया है। स्मार्ट वॉच और फिटनेस ट्रैकर भी कंप्यूटर के अन्य प्रकारों में आते हैं।

तो दोस्तों What is Computer? कंप्यूटर क्या है? हिंदी में जानकारी आज की पोस्ट में हमने कंप्यूटर से संबंधित जानकारी हासिल की। आइए संक्षिप्त में जानते हैं कि हमने इस पोस्ट में क्या जाना / सिखा?
  1. कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या मशीन है।
  2. कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के '''compute' शब्द से हुई है।
  3. कंप्यूटर उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए इनपुट डाटा पर प्रोसेस करके परिणामों को आउटपुट के रूप में प्रदान करने का कार्य कंप्यूटर करता है।
  4. कंप्यूटर में, हार्डवेयर को कार्यरत करने के लिए सॉफ्टवेयर जो निर्देशों का एक सेट होता है; का उपयोग किया जाता है।
  5. कंप्यूटर में हार्डवेयर एक अहम हिस्सा होता है; जिसकी सहायता से कंप्यूटर की भौतिक संरचना होती है।
  6. लैपटॉप में बैटरी संचालित होने के कारण यह डेक्सटॉप कंप्यूटर से अधिक पोर्टेबल होता है।
  7. टेबलेट कंप्यूटर में टाइपिंग और नेविगेशन के लिए टच स्क्रीन का उपयोग किया जाता है। इस वजह से इस तरह का कंप्यूटर लैपटॉप कंप्यूटर से अधिक पोर्टेबल होते हैं।
  8. एक कंप्यूटर में उच्च संग्रहण क्षमता, गति, स्वचालन, शुद्धता, सार्वभौमिकता, विश्वसनीयता, याद रखने की क्षमता, कर्मठता आदि विशेषताएं होती हैं।

***तो क्या जीनियस कैसा लगा आज का हमारा यह पोस्ट? कमेंट करके जरूर बताएं और हो सके तो अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर इस जानकारी को शेयर करें।

1 Comments

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post