नए ब्लॉगर के लिए ब्लॉग बनाने से पहले की महत्वपूर्ण जानकारी : यूट्यूब के वीडियो तथा गूगल पर उपलब्ध आर्टिकल के सहारे हम अपना एक ब्लॉग तो बना लेते हैं। हालांकि, हमें यह बिल्कुल नहीं पता होता की - ब्लॉग वेबसाइट बनाने से पहले ऐसी कई महत्वपूर्ण चीजें होती हैं; जिन पर हमें ध्यान देना चाहिए। अन्यथा इसका खामियाजा हमें आगे चलकर उठाना पड़ता है। आज की यह पोस्ट आपको ब्लॉग ट्यूटोरियल में यही बताने वाली है की - ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी बातों पर ध्यान देना चाहिए?

ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी बातों पर ध्यान देना चाहिए? - What are the things to be considered before creating a blog? - Online Vidyalay
What are the things to be considered before creating a blog? - Technical Prajapati

हेलो, नमस्कार दोस्तों,
वास्तविकता से काफी दूर जाकर युटुब पर वीडियो अधिक दर्शक (Viewers) प्राप्त करने के उद्देश्य से ऐसी जानकारियां साझा करते हैं; जो असल में उतनी जल्द पा लेना संभव नहीं होता। जी हां! इसमें गूगल पर उपलब्ध - ब्लॉग वेबसाइट भी कोई कसर नहीं छोड़ते और जो नए लोग ब्लॉगिंग क्षेत्र में कदम रखते हैं। उन्हें बताया जाता है कि आप- ब्लॉगिंग क्षेत्र से बहुत सारा पैसा कमा सकते हैं; जो कि इतना आसान नहीं होता।

जी हां! हम मानते हैं कि - ब्लॉगिंग क्षेत्र से अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन, आपका ब्लॉग भी उस स्तर का होना चाहिए। यानी आपके ब्लॉग की प्रसिद्धि अधिक होनी चाहिए। रोजाना आपके ब्लॉग पर कई दर्शक आने चाहिए; जो आपके लेखन को पसंद करते हो। लेकिन, इन सबसे परे जाकर केवल पैसा ही दिखाकर नए लोगों को ब्लॉगिंग क्षेत्र में लाना गलत बात है। इसमें उनका समय तथा उनकी मेहनत दोनों तो बर्बाद होती ही है; इसी के साथ वह डीमोटिवेट भी हो जाते हैं।

दोस्तों हमने ऐसे कई ब्लॉगर को देखा है; जो शुरुआत में तो बहुत ही ज्यादा मेहनत करते हैं। लेकिन, सफलता हाथ ना आते हुए देख ब्लॉगिंग क्षेत्र से मुंह मोड़ लेते हैं। क्योंकि, ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए? यह उन्हें नहीं पता था। आइए दोस्तों, वास्तविकता से परे न जाते हुए आपको असलियत से सामना कराते हुए हम बताते हैं; ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना चाहिए?

ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी बातों पर ध्यान देना चाहिए?

दोस्तों यदि आप एक नए ब्लॉगर हैं या आप ब्लॉगिंग क्षेत्र में आना चाहते हैं; तो नीचे दी गई सारी बातें - आपको एक सफल ब्लॉगर बनाने के लिए काफी होंगी।

पैसे का मोह छोड़ो; लेखन से प्यार करो

एक नया ब्लॉग बनाने से पूर्व आप एक अच्छे लेखक होने चाहिए; हालांकि, आप एक अच्छे लेखक ना भी हो तो कोई बात नहीं। बस! आपको केवल पैसे के मोह में आकर ब्लॉग नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि, जब आप पैसे के मोह में आकर अपना ब्लॉग बनाएंगे तो - तीन-चार महीने लगातार काम करने के बाद भी जब आपको पैसे नहीं मिलेंगे। तो इससे आप निराश हो जाएंगे और ब्लॉगिंग छोड़ देंगे। हां! जब आपको लेखन से प्यार होता है तो - इस परिस्थिति में आप पैसा नहीं देखते। क्योंकि, आपको केवल आपके लेखन से प्यार होता है और आगे चलकर इन्हीं लोगों को सफलता मिलती है।

हां अब बात करते हैं आप अच्छे लेखक नहीं हैं तो - कोई बात नहीं; जब मैंने ब्लॉग लिखने की शुरुआत की थी तो - मुझे लेखन में थोड़ी बहुत रुचि थी। लेकिन, मैं अच्छा लेखक नहीं था। जी हां! मैं सच कह रहा हूं टेक्निकल प्रजापति यह मेरा पहला ब्लॉग है; इस ब्लॉग के शुरुआती आर्टिकल पढ़ने के बाद आपको पता चल जाएगा कि - मुझे लेखन कला अवगत नहीं थी। हालांकि ब्लॉगिंग क्षेत्र में 2 वर्ष बिताने के पश्चात तथा नए नए ब्लॉग पढ़ने के बाद मुझे थोड़ी बहुत जानकारी मिली कि - अपने लेखन कला को कैसे विकसित किया जा सकता है?

दोस्तों इसका तात्पर्य यह निकलता है की - केवल पैसे कमाने के उद्देश्य से आप इस क्षेत्र में कदम ना रखें। ब्लॉगिंग क्षेत्र में आने से पहले अपने लेखन कला को अवगत करें। आप अपने लेखन कला को अवगत नहीं भी करते तो भी आपको लेखन से प्यार होना चाहिए। आपके द्वारा लिखे गए निरंतर लेख से आपकी लेखन कला अवगत हो जाएगी।

दिमाग को टटोलो

बिना सोचे समझे ब्लॉगिंग क्षेत्र में आ जाना; सबसे बड़ी मूर्खता होती है। जी हां! यह गलती हमने की है। हमने इस बात को समझा ही नहीं कि - हमें किस बारे में जानकारी ज्ञात है और हम किस बारे में अच्छी तरह से लिख सकते हैं और निरंतर लिख सकते हैं। इसलिए, हमने कई सारे ब्लॉग बनाए और छोड़ भी दिए। क्योंकि, उन सभी ब्लॉग पर कुछ दिन काम करने के बाद; आगे हम क्या लिखें? इसकी समस्या उत्पन्न हो जा रही थी। हम समझ ही नहीं पा रहे थे की - हमारा अगला आर्टिकल किस विषय में होगा? हालांकि, जब आपको किसी विशेष चीजों के बारे में जानकारियां होती है। तो आप एक के बाद एक लगातार और निरंतर आर्टिकल लिखते चले जाते हैं। लेकिन, हमारे पास प्रत्येक क्षेत्र की थोड़ी थोड़ी जानकारियां थी। इसलिए, हमें कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिसके पश्चात हमने निर्णय लिया कि - हम अपने ब्लॉग पर मिश्रित केटेगरी के आर्टिकल पब्लिश करेंगे।

बिल्कुल इसी प्रकार आप को भी अपने दिमाग को टटोलना है कि - आप किस विषय में विशेष जानकारी रखते हैं। ताकि ब्लॉग बनाने के पश्चात आप निरंतर अपने विषय से जुड़े रहें।

हमने देखा है कि - मल्टी-टॉपिक पर आर्टिकल लिखने वाले ब्लॉग के मुकाबले किसी विशेष एक ही टॉपिक पर लिखे गए ब्लॉग कामयाब होते हैं।

ब्लॉगिंग क्षेत्र में नए हैं; तो ब्लॉगर का उपयोग करें।

वर्डप्रेस जैसे प्रसिद्ध प्लेटफार्म पर ब्लॉग बनाने के लिए आपको पैसे खर्च करने होते हैं। देखा जाए तो कामयाब ब्लॉगर ज्यादातर वर्डप्रेस से ही है। लेकिन फिर भी जब भी कोई हम से पूछता है कि - मैं ब्लॉगिंग क्षेत्र में नया हूं और मुझे अपना एक ब्लॉग बनाना है; तो मैं किस प्लेटफार्म पर बनाऊं। तो इस प्रश्न पर हमारी सलाह हमेशा यही होती है कि - आप एक नए ब्लॉग बनाने के लिए ब्लॉगर का उपयोग करें। क्योंकि, ब्लॉगर बेहद ही आसान डिजाइन के साथ बनाया गया है। जबकि, आप ब्लॉगिंग के बारे में कुछ भी नहीं जानते; इस पर आप आसानी से समझ सकते हैं। इसी के साथ यह सभी के लिए बिल्कुल नि:शुल्क है।

हम हमेशा नए ब्लॉगर को ब्लॉग बनाने के लिए ब्लॉगर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करते हैं। क्योंकि, हमें पता है - एक नए ब्लॉगर को आवश्यक सभी चीजें ब्लॉगर पर उपलब्ध होती हैं और वह आसानी से उसका उपयोग कर सकता है। जब आप वर्डप्रेस पर अपना ब्लॉग बनाते हैं और जब आपको ब्लॉगिंग क्षेत्र के बारे में कुछ नहीं पता होता तो - आपकी समस्याएं काफी बढ़ जाती है। हालांकि, आप शुरुआत में ब्लॉगर प्लेटफार्म पर ब्लॉग बनाकर ब्लॉगिंग सीख सकते हैं। बाद में चाहे तो अपने ब्लॉग को वर्डप्रेस पर ले जा सकते हैं।

इस जानकारी को भी जरूर पढ़ें आपको मदद मिलेगी ब्लॉगर : फ्री ब्लॉग बनाने के लिए बेस्ट प्लेटफार्म

डोमेन नेम चुनना

जब आप 1 स्टैंडर्ड डोमेन नेम के साथ अपना ब्लॉग बनाते हैं। तो आपके ब्लॉग पर लिखे गए आर्टिकल गूगल सर्च परिणामों में शीर्ष पर आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, जब आप सब्डोमेन के साथ ब्लॉग बनाते हैं तो - इस पर आपको अपने द्वारा लिखे गए आर्टिकल को सर्च परिणामों में लाने के लिए बहुत सारी मेहनत करनी होती है। 1 स्टैंडर्ड डोमेन नेम चुनना भी ब्लॉग बनाने से पहले के महत्वपूर्ण बातों में आती है। इस बात को याद रखें कि - जब भी आप डोमेन नेम का चयन कर रहे हैं। तो आपका डोमेन नेम आपके ब्लॉग के नाम के साथ मिलता-जुलता होना चाहिए। इसी के साथ आपका डोमेन नेम छोटा होना चाहिए।

यदि पैसे की कोई दिक्कत है तो - आप सब्डोमेन के साथ भी ब्लॉग बना सकते हैं। हमारा पहला ब्लॉग टेक्निकल प्रजापति भी सब्डोमेन पर ही स्थित है।

आर्टिकल के लिए भाषा का चुनाव

कुछ लोग होते हैं ब्लॉगिंग क्षेत्र में जिन्हें शुरुआत में लगता है कि - वह हिंदी में लिखें लेकिन कुछ दिन ब्लॉगिंग में गुजारने के बाद उन्हें लगने लगता है कि- वह अंग्रेजी में भी लिख सकते हैं; तो ऐसा नहीं करना चाहिए। आपको निरंतर आपके द्वारा चुने गए भाषा में ही आर्टिकल लिखना चाहिए। यदि आप भाषा में बदलाव करते हैं तो हो सकता है कि आपके दर्शक की संख्या में भी बदलाव हो (अनावश्यक बदलाव ) और कोई भी ब्लागर अपने ब्लॉग पर होने वाले अनावश्यक बदलाव को नहीं देख सकता।

खुद के द्वारा बनाए गए सामग्री का उपयोग

एक परिपूर्ण आर्टिकल लिखने के लिए कंटेंट - टेक्स्ट, इमेज, वीडियो आदि में उपलब्ध कराने होते हैं। हालांकि कई लोग दूसरों के कंटेंट टेक्स्ट तथा गूगल इमेज का उपयोग अपने ब्लॉग के आर्टिकल में करते हैं जो कि गूगल के नीतियों का उल्लंघन है। ऐसे में अगर आपके ब्लॉग पर कॉपीराइट का इल्जाम लगाया जाता है; तो हो सकता है कि आपके ब्लॉग को गूगल द्वारा डिलीट कर दिया जाए। इससे बचने के लिए, आप जितना हो सके उतना खुद के द्वारा बनाए गए सामग्री का उपयोग करें। यानी किसी भी आर्टिकल को अपनी लैंग्वेज में लिखने की कोशिश करें। इमेज बनाने के लिए कई सारी वेबसाइट है उन वेबसाइट पर जाकर खुद के ब्लॉग के लिए इमेज बनाएं।

मेहनत और लगन

जब आप केवल मजे के लिए ब्लॉग बना रहे हैं तो - आपको मेहनत और लगन की कोई आवश्यकता नहीं। क्योंकि, आपको अपने ब्लॉग से पैसे कमाने की चाहत नहीं होती है। आप तो लेवल मजे के लिए ब्लॉग बना रहे हैं। हालांकि जो लोग चाहते हैं कि - आगे चलकर वह अपने ब्लॉग से कुछ पैसे कमाए। तो उन्हें अपने ब्लॉग पर काफी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा। ताकि, उन्हें आगे चलकर उनके द्वारा लिखे गए आर्टिकल के बदले कुछ आमदनी हो जाए।

एक नजर में सभी पॉइंट

मैं ब्लॉग इसीलिए बना रहा हूं क्योंकि, मुझे लेखन से प्यार है। हां बिलकुल! मैं चाहूंगा कि आगे चलकर मुझे इस से पैसे मिले। लेकिन, शुरुआत में मुझे काफी मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा यह भी मुझे पता है। मुझे मेरे ब्लॉग को विकसित करने के लिए अपने दिमाग को टटोलना होगा कि - मैं किस विषय में बेहतर जानकारी रखता हूं? और मुझे उसी बारे में जानकारी अपने ब्लॉग पर लिखनी होगी। जिसके लिए मुझे सर्वप्रथम भाषा का चयन करना होगा कि - मैं किस भाषा में जानकारी प्रदान करूंगा। मैं अपने ब्लॉग को ब्लॉगर प्लेटफार्म पर बनाना चाहूंगा। क्योंकि, इस प्लेटफार्म पर शुरुआती ब्लॉगर के लिए सभी आवश्यक चीजें उपलब्ध है; वह भी बिल्कुल नि: शुल्क। मुझे मेरे ब्लॉग के नाम के अनुसार एक डोमेन नेम का चयन करना होगा; जोकि अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। यदि मेरे पास पैसे की कोई दिक्कत है तो मैं सबडोमेन के साथ भी नि: शुल्क ब्लॉग पर काम कर सकता हूं। मैं हमेशा अपने ब्लॉग पर आर्टिकल लिखने के दौरान उन्हीं सामग्री का उपयोग करूंगा; जिन्हें मैंने खुद तैयार किया है। इसी के साथ मैं गूगल की नीतियों का भी पालन करूंगा

सबसे महत्वपूर्ण बात : जब आप ठान लेते हैं कि - आप ब्लॉगिंग क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं; तो इस सफर में आपको बहुत सारी असफलताओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, आपको बहुत अधिक धैर्य के साथ ब्लॉगिंग के साथ जुड़े रहना होगा। अपने आपको हमेशा पॉजिटिव रखना होगा; तभी आप एक सफल ब्लागर बन पाएंगे।

***तो दोस्तों अब आपको पता चल ही गया होगा कि - ब्लॉग बनाने से पहले कौन-सी बातों पर ध्यान देना चाहिए? ब्लॉगर टिटोरियल की अगली पोस्ट ब्लॉगर पर ब्लॉग कैसे बनाएं? या फ्री ब्लॉग कैसे बनाएं? के बारे में होगी।

महत्वपूर्ण सूचना : ब्लॉगिंग के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको कोई भी नहीं देगा क्योंकि, वह खुद ब्लॉगिंग क्षेत्र से होते हैं। जैसे कि हमारे ब्लॉग का नाम ही ऑनलाइन विद्यालय है; तो हम इस ब्लॉग के जरिए लोगों को फ्री ऑनलाइन जानकारी प्रदान करते हैं। हम ब्लॉगिंग ट्यूटोरियल में ब्लॉगिंग क्षेत्र कीसम्पूर्ण जानकारी के साथ में हमें ज्ञात तथा हमें आए हुए सारे अनुभव आपके साथ शेयर करेंगे। हमारे साथ यूं ही बने रहे।

इस जानकारी की PDF File Download

दोस्तों, यदि आप इस जानकारी को सहेज कर रखना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करके इस जानकारी की PDF File Download करें।
⇩⇩⇩

उम्मीद करते हैं दोस्तों - हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आप सभी दोस्तों को बेहद पसंद आई होगी और इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करेंगे। साथ ही साथ कमेंट बॉक्स में दी गई जानकारी के बारे में अपनी राय जरूर देंगे। क्योंकि, दोस्तों कमेंट बॉक्स आपका ही है।

Post a Comment

इस आर्टिकल के बारे में आप अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Previous Post Next Post